कांगड़ा कलह पर शान्ता बोले, सार्वजनिक तौर पर न हो बयानवाजी
कांगड़ा कलह पर शान्ता बोले, सार्वजनिक तौर पर न हो बयानवाजी

कांगड़ा कलह पर शान्ता बोले, सार्वजनिक तौर पर न हो बयानवाजी

पालमपुर, 13 जून, (हि. स.)। भाजपा के वरिष्ठ के नेता एवं हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा है कि समाचार पत्रों में कांगड़ा के कुछ भाजपा नेताओं के ब्यान पढ़कर उन्हें बहुत दुख हुआ है। हिमाचल के इतिहास में आज तक कभी भी संगठन मंत्री और विधायकों के बीच इस प्रकार का विवाद सार्वजनिक नहीं हुआ। उन्होने इन सब नेताओं से बड़ी विनम्रता से कहा है कि आज प्रातःकाल समाचार पत्र पढ़ कर मैं आहत ही नहीं हुआ मुझे बहुत शर्म भी आई है। उन्होने कहा कि वह आज पार्टी में कुछ नहीं है केवल एक कार्यकर्ता हैं। एक कार्यकर्ता के रूप में उन्होने उन सब नेताओं से हाथ जोड़ कर आग्रह किया है कि इसके बाद कोई भी सार्वजनिक रूप से कुछ न कहे यही एक निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ता की पहचान होती है। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in