पीथमपुर के बारे में जानकारी - Pithampur in Hindi

पीथमपुर के बारे में जानकारी - Pithampur in Hindi

पीथमपुर मध्य प्रदेश राज्य का एक शहर है, जो धर जिले के अंतर्गत आता है। यह शहर इंदौर से 22 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। पीथमपुर, एक विकसित औद्योगिक नगर है, जो बड़े व छोटे उद्योगों का केंद्र है। यहाँ, पीथमपुर कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड नाम से एक बंदरगाह भी है, जहां से विदेशों के लिए तैयार किए गए माल को निर्यात किया जाता है। पीथमपुर एक ऐतिहासिक व पर्यटन स्थल है।

पीथमपुर कैसे पहुंचें -

यातायात की दुरुस्त व्यवस्था के कारण बिना किसी परेशानी पीथमपुर पहुंचा जा सकता है। पीथमपुर हवाई, रेल और सड़क मार्ग से भली-भांति जुड़ा हुआ है। यहाँ का नजदीकी हवाई अड्डा इंदौर का देवी अहिल्याबाई होल्कर हवाई अड्डा है। इंदौर जंक्शन, पीथमपुर का सबसे करीबी स्टेशन है। सड़कमार्ग से यात्रा करने वालों के लिए भी राज्य परिवहन निगम ने अच्छे इंतजाम किये हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग 79 व 59 का उपयोग कर पीथमपुर पहुंचा जा सकता है।

पीथमपुर घूमने का समय -

यहां गर्मियों में गरम हवाएं व लू चलती है इसलिए पीथमपुर की यात्रा करने के लिए अक्टूबर से मार्च तक का समय श्रेष्ठ है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in