नौजवानों को जंगलराज की सच्चाइयां बताएं कार्यकर्त्ता : सीएम
नौजवानों को जंगलराज की सच्चाइयां बताएं कार्यकर्त्ता : सीएम

नौजवानों को जंगलराज की सच्चाइयां बताएं कार्यकर्त्ता : सीएम

जदयू कार्यकर्ताओं के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर रहे थे मुख्यमंत्री पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया 90-10 का फार्मूला पटना, 10 जून (हि.स.) । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी अब फार्म में आ गए हैं और उन्होंने जदयू की वीडियो कांफ्रेंसिंग से चल रही बैठकों में लालू परिवार को अपने निशाने पर ले रखा है। उन्होंने जदयू कार्यकर्ताओं से कहा कि वे लोगों को लालू-राबड़ी राज की सच्चाइयां सुनाएं कि उनके शासनकाल में बिहार का क्या हाल था। इस साल अक्टूबर-नवंबर महीने में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी बढ़ने लगी है और सत्तारूढ़ जदयू ने तो विगत 7 जून से बिहार में अपने चुनावी अभियान का आगाज कर दिया है। उन्होंने बुधवार को राज्य के नौ जिलों के जदयू कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रांची में सजा काट रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और उनके परिवार के खिलाफ मानो एक तरह से मोर्चा ही खोल दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार के युवाओं को पति-पत्नी के जंगलराज के बारे में बताइए। उन्हें बताइये कि इन्होने पंद्रह वर्षों में बिहार का क्या हाल किया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि इसकी जानकारी उन युवकों और युवतियों को जरुर दें जो इस बार पहली बार बिहार विधानसभा चुनाव में मतदान करेंगे। सीएम ने कहा कि इनके कुकृत्य से बिहार का नौजवान जो पहली बार वोटर बना है वह रूबरू हो। सीएम नीतीश का 90 और 10 फीसदी का फार्मूला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि लालू राज की यादें लोगों के जेहन में ताजा रहनी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को टिप्स देते हुए कहा कि 90 फीसदी बिहार के विकास की बात करें लेकिन 10 फीसदी में पति-पत्नी के कुकुत्यों के बारे में लोगों को जरूर बतायें। उन्होंने कहा कि जदयू के नेता यह जरूर बतायें कि इन 15 सालों में क्या काम हुए हैं। पंद्रह साल बनाम पंद्रह साल पर चर्चा करें और बताएं कि वर्तमान सरकार ने क्या काम किए हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि आज बिहार में कानून-व्यवस्था की क्या स्थिति है? पहले क्या स्थिति थी? कहा, पहले वाले शासनकाल में लोगों को फंसाया जाता था। नरसंहार कराए जाते थे। लेकिन 2005 के बाद बिहार में सबकुछ पटरी पर आने लगा। हर क्षेत्र में काम हुए हैं। आज किसी को कोई खतरा नहीं है। बिजली के क्षेत्र से लेकर सड़क तक हर जगह काम हुए हैं। मंत्री ने कहा, शराब बंदी से नाराज हैं कुछ लोग बिहार में शराबबंदी से लोगों में नाराजगी हैं। इसका खुलासा बुधवार को बिहार के उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने किया। विजेंद्र यादव ने कहा कि बिहार में शराबंबदी से लोगों में नाराजगी है। लेकिन यह फैसला आम आदमी के लिए ही लिया गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि लोग विरोध किए, लेकिन विरोध करने वाले चंद लोग हैं। सीएम के घर से बाहर नहीं निकलने वाले बयान पर बिजेंद्र यादव ने कहा कि वह कहता है कि घर से बाहर नहीं निकले। उन्होंने कहा कि क्या कभी ठंड में पिता-मां और बेटा कभी रात गुजारे हैं? हिन्दुस्थान समाचार/राजीव रंजन/विभाकर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in