सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती सोनिया गांधी, हालत सामान्य, रुटीन चेकअप के लिए पहुंची हैं अस्पताल
सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती सोनिया गांधी, हालत सामान्य, रुटीन चेकअप के लिए पहुंची हैं अस्पताल

सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती सोनिया गांधी, हालत सामान्य, रुटीन चेकअप के लिए पहुंची हैं अस्पताल

नई दिल्लीः कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में कल (गुरुवार) शाम में भर्ती हुई हैं। अस्पताल के अधिकारी ने कहा कि उनकी नियमित जांच की जाएगी। अभी वह पूरी तरह से सही हैं। इससे पहले सर गंगा राम अस्पताल दिल्ली के अध्यक्ष (बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट) डॉ. डी.एस. राणा ने कहा था कि गुरुवार शाम 7 बजे सर गंगाराम अस्पताल में रेगुलर टेस्ट और जांच के लिए भर्ती कराया गया था। उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। सोनिया गांधी बृहस्पतिवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हुईं थीं, जहां उनकी सेहत की नियमित जांच की जाता हैं। सोनिया गांधी को अस्पताल में डिपार्टमेंट ऑफ चेस्ट एंड रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के अध्यक्षा डॉक्टर अरुप कुमार बसु और उनकी टीम की देखरेख में भर्ती कराया गया है। कांग्रेस का कहना है कि वह रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती हुई हैं। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को शाम करीब सात बजे नियमित जांच के लिए भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा, ‘‘सोनिया की हालत स्थिर है।’’ गौरतलब है कि सोनिया ने सोमवार सुबह पार्टी के राज्यसभा सदस्यों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के साथ बैठक भी की। अस्पताल की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में जानकारी दी गई है कि उनकी हालत सामान्य है और उन्हें रुटीन चेकअप के लिए एडमिट किया गया था। बता दें कि आज सोनिया गांधी का हैक्टिव कार्यक्रम था। उन्होंने पार्टी के राज्यसभा सदस्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये बैठक की थी।-newsindialive.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in