सोनिया गांधी सदी की महान नेत्री के रूप में स्थापित हुई : रामेश्वर
सोनिया गांधी सदी की महान नेत्री के रूप में स्थापित हुई : रामेश्वर

सोनिया गांधी सदी की महान नेत्री के रूप में स्थापित हुई : रामेश्वर

रांची, 10 जून (हि. स.)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और राज्य के खाद्य आपूर्ति एवं वित्तमंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा है कि केंद्र की पूर्ववर्ती यूपीए शासनकाल में महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, मनरेगा और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के कारण कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इस सदी की महान नेत्री के रूप में पूरे देश-दुनिया में स्थापित हुई है। डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि पारदर्शी सोच और मार्गनिर्देशन में तत्कालीन केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार ने मनरेगा और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून लागू करने का निर्णय लिया था। कोरोना संकट के दौरान यदि ये दोनों कानून नहीं होते, तो स्थिति आज कितनी खराब हो जाती, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। दोनों ही योजनाओं की तब दुनिया भर में सराहना हुई थी और परंतु सत्ता के नशे में चूर जो नेता इसे कांग्रेस पार्टी की विफलता का स्मारक बता रहे थे, वे भी आज संकट की इस घड़ी में मनरेगा और खाद्य सुरक्षा कानून के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने तथा जरूरतमंद परिवारों को अनाज उपलब्ध कराने की बात कह रहे है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से सोनिया गांधी यह कथन भी सही है कि मुश्किल के इस क्षण में रोजगार और भोजन के अधिकार पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। लेकिन पूरी प्रदेश कांग्रेस कमेटी और पार्टी का एक-एक कार्यकर्त्ता सोनिया गांधी दूरदर्शी सोच के प्रति आभार व्यक्त करता है और इस फैसले से दुनियाभर में सदी की सबसे बड़ी नेत्री बनने के लिए बधाई देता है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव और विधायक दल के नेता आलमगीर आलम के नेतृत्व में मनरेगा और खाद्य सुरक्षा कानून को प्रचारित और प्रसारित किया जा रहा है। इन योजनाओं के माध्यम से हर गरीब परिवारों को अनाज उपलब्ध कराया जा रहा है, वहीं सभी जरूरतमंद परिवारों रोजगार भी उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण/वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in