abvp-distributed-mask-sanitizer
abvp-distributed-mask-sanitizer

एबीवीपी ने बांटे मास्क, सेनेटाइजर

हरिद्वार, 04 मई (हि.स.)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मंगलवार को शिवालिक नगर की फैक्ट्रियों में गरीब व जरूरतमंद कर्मचारियों को मास्क और सेनेटाइजर वितरित किए। पिछले 1 महीने से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता कोरोना मरीजों की सेवा कर रहे हैं। इसी अभियान के अंतर्गत शिवालिक नगर सलेमपुर चौकक के पास कैंप लगाकर 198 लोगों को सेनेटाइजर और 1030 लोगों को मास्क वितरित किए गए। इस मौके पर जिला संयोजक राहुल चौधरी,नगर मंत्री अमन कुशवाहा, पुष्पेंद्र, अंकुर, शैलेश त्रिपाठी, दीपांशु, आकाश, आशु आदि उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in