अभाविप बनाएगा 20 हजार सदस्य, स्थापना दिवस पर 50 स्थानों पर होंगे कार्यक्रम
अभाविप बनाएगा 20 हजार सदस्य, स्थापना दिवस पर 50 स्थानों पर होंगे कार्यक्रम

अभाविप बनाएगा 20 हजार सदस्य, स्थापना दिवस पर 50 स्थानों पर होंगे कार्यक्रम

-परीक्षा में मुफ्त वितरित किए जाएंगे माॅस्क, जिला समीक्षा बैठक में हुआ निर्णय झांसी, 09 जून(हिं.स.)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की वार्षिक जिला समीक्षा योजना बैठक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यालय में आयोजित की गई। योजना में आगामी वर्ष में लगभग 20 हजार कार्यकर्ताओं का सदस्यता लक्ष्य रखा गया है। साथ ही आगामी नौ जुलाई को परिषद् का स्थापना दिवस जो छात्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर नगर के 50 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। वर्तमान में कानपुर प्रान्त के सभी जिलों की अभाविप वार्षिक जिला समीक्षा बैठक चल रही है। इसी क्रम में झांसी इकाई द्वारा विभाग संघठन मंत्री अजय यादव के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गयी। इसमें समीक्षा और योजना के लगभग 22 बिंदुओं पर चर्चा हुई, जिसमें प्रमुख बिंदु कोरोना संक्रमण काल में अभाविप के कार्यकर्ताओं द्वारा किये गये सेवा कार्यों पर प्रकाश डाला गया। कोरोना संकट के समय झांसी महानगर अभाविप छात्रा इकाई द्वारा लगभग 5000 हजार मास्क बनाकर वितरण किए गए। भोजन के 26 हजार पैकेट बांटे जरूरतमंदों तक पहुंचाए गए। करीब 100 परिवारों में सूखे राशन के पैकेट बांटे गए। अभाविप कार्यकर्ताओं द्वारा लगभग 4760 लोगों को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करवाया गया। वर्तमान में अभाविप द्वारा कोरोना ग्राम सुरक्षा प्रहरी नामक एक अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें 116 गांव में समिति बनाई गई है। एक गांव में एक समिति में 4 से 5 कार्यकर्ता लोगों को जागरूक कर रहे हैं। अभाविप के लगभग 460 कार्यकर्ता इसमें लगे हैं। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृहद वृक्षारोपण किया गया एवं फेसबुक लाइव कार्यक्रम के माध्यम से बुंदेलखंड एवं कृषि विश्वविद्यालय के कुलपतियों द्वारा कार्यकर्ताओं को आवश्यक जानकारी दी गयी। आगामी योजना में छात्रा इकाई द्वारा ‘स्टूडेंट फॉर सेवा’ आयाम के अंतर्गत स्वावलंबी मंडल द्वारा आत्मनिर्भर अभियान 11 जून से चलाया जाएगा, जिसमें छात्राओं को 13 प्रकार के प्रशिक्षण दिए जाएंगे। साथ ही विश्वविद्यालय व महाविद्यालय की परीक्षा के समय अभाविप द्वारा सभी छात्रों को मुफ्त मास्क बांटे जाएंगे। ये संस्थाएं हैं सदस्यता अभियान के लिए चिह्नित सदस्यता अभियान के अंतर्गत दो विश्वविद्यालय, तीन इंजीनियरिंग कॉलेज, पांच आईटीआई, तीन पॉलिटेक्निक, तीन मेडिकल कॉलेज, एक पैरामेडिकल कॉलेज, एक आयुर्वेदिक कॉलेज समेत 17 महाविद्यालय और 45 इंटर कॉलेजों कार्यक्रम चलाया जायेगा। इसमें 20 हजार नए छात्रों को विद्यार्थी परिषद से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में ये रहे शामिल इस बैठक के मुख्य रूप से राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजय यादव, प्रांत उपाध्यक्ष अंजू गुप्ता, प्रांत सोशल मीडिया प्रमुख अजय तिवारी, प्रान्त राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख पंकज शर्मा, महानगर अध्यक्ष श्रीहरि त्रिपाठी, महानगर मंत्री सौरभ बग्गम, प्रसन्न जैन, रेखा लगरखा, कौशल त्रिपाठी, आयुष उपाध्याय, अमृत राज वर्मा, अंशुमान दुबे, शादाब खान, जय श्रीवास्तव, साक्षी कुमारी, कुमारी संजना, काजल विश्वकर्मा, आदि मौजूद रहे। बैठक में सामाजिक दूरी के नियमों का पालन किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/महेश /उपेन्द्र/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in