saharanpur-women-returning-after-voting-were-crushed-by-car-three-dead
saharanpur-women-returning-after-voting-were-crushed-by-car-three-dead

सहारनपुर: मतदान करके लौट रही महिलाओं को कार ने कुचला, तीन की मौत

सहारनपुर, 15 अप्रैल (हि.स.)। सहारनपुर जनपद के सौराना गांव के पास गुरुवार को मतदान करके लौट रही महिलाओं को बेकाबू कार ने कुचल दिया। इसमें दो महिलाओं की मौत हो गई। कार की टक्कर से एक बाइक सवार की भी मौत हो गई। इस दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सौराना गांव में पंचायत चुनावों के लिए बनाए मतदान केंद्र में गुरुवार को गांव निवासी महिला रेखा और रुक्मिणी वोट डालकर लौट रही थी। उनके साथ अन्य महिलाएं और बच्चे भी थे। सहारनपुर की ओर से तेजी से आ रही एक कार ने पहले एक बाइक सवार यशपाल को टक्कर मारी और इसके बाद दोनों महिलाओं को कुचल दिया। जिससे दो महिलाओं और बाइक सवार की मौत हो गई। इस दुर्घटना में चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। आसपास के लोगों ने कार सवार तीन किशोरों को दबोच लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/मोनिका

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in