हरन चिश्ती द्वारा बसाया गया था। इस शहर में कपड़ा बुनने, चमड़े का सामान, लकड़ी पर नक़्क़ाशी, सूती वस्त्र आदि का व्यापार किया जाता है। इस शहर में अनेकों दर्शनीय स्थल हैं जिनको देखने दूर-दूर से पर्यटक यहां आते हैं जैसे कि शक्ति पीठ देवबंद, गुग्घा वीर, नौ गज पीर, बाबा श्री लाल दास आदि।
दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा सहारनपुर का सबसे निकटतन हवाई अड्डा है। सहारनपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन से भी सहारनपुर का भ्रमण किया जा सकता है तथा यदि आप चाहें तो बस से भी सहारनपुर का दौरा कर सकते हैं।
सहारनपुर की यात्रा करने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर-मार्च तक का होता है।