naxalites-burn-effigy-of-abvp-protests
naxalites-burn-effigy-of-abvp-protests

नक्सलियों का पुतला जला अभाविप ने जताया विरोध

चित्रकूट, 07 अप्रैल (हि.स.)। हाल ही में छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुए नक्सली हमले में शहीद जवानों को नमन करते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर नक्सलियों का पुतला फूंककर विरोध जताया। बुधवार को अभाविप के निवर्तमान विश्वविद्यालय अध्यक्ष ओमराज तिवारी की अगुवाई में परिषद के कार्यकर्ताओं ने नक्सलियों के हमले से जवानों के शहीद होने पर उन्हें नमन करते हुए नक्सलियों का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जवानों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। जवान सदैव अमर रहेंगे। ओमराज तिवारी ने कहा कि नक्सलियों की हरकतें अब बर्दाश्त के बाहर होती जा रही हैं। नक्सलियों से सीधेतौर पर सरकार को आरपार की लड़ाई लड़नी होगी। इस मौके पर प्रान्त कार्यकरिणी सदस्य सत्यम मिश्रा, पूर्व नगर मंत्री विवेक मिश्रा, सदस्य मोहित निगम, ऋषभ द्विवेदी, हिमांशु शुक्ला, नागेन्द्र पाठक, अजय वर्मा, पीयूष विश्वकर्मा, रत्नाकर मिश्रा आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/ रतन

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in