मुख्यमंत्री योगी ने बलिया में कोरोना पर की समीक्षा, जिला अस्पताल का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री योगी ने बलिया में कोरोना पर की समीक्षा, जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री योगी ने बलिया में कोरोना पर की समीक्षा, जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

- आजमगढ़ मण्डल के तीनों जिलों के आलाधिकारियों को दिए निर्देश बलिया, 26 जुलाई (हि. स.)। बारह सौ से अधिक कोरोना केस व 16 मौतों के बाद रविवार को बलिया पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ मण्डल के अधिकारियों के साथ कोरोना से बने हालात की समीक्षा की। साथ ही जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कोरोना पर नियंत्रण करने में पूरी ताकत लगाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद मुख्मंत्री वाराणसी के लिए रवान हो गये। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर 12:20 बजे शहर से सटे बसन्तपुर स्थित कैस्टर ब्रिज स्कूल में बने हेलीपैड पर उतरे। इसके बाद उन्होंने सीधे बैठक लेना शुरू कर दिया। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री निर्देश दिया कि घर-घर सर्वे कर अधिक से अधिक टेस्ट किए जाएं। एल वन अस्पतालों में भर्ती मरीजों को सुविधाओं में कोई कोताही न बरती जाय। साथ ही जोखिम क्षेत्र में सेनेटाइजेशन ठीक से कराया जाय। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को चेताया कि कोरोना से निपटने में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समीक्षा बैठक में बलिया, आजमगढ़ और मऊ के जिलाधिकारी व मुख्य चिकित्साधिकारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री बैठक के बाद जिला अस्पताल का निरीक्षण करने गए। इस मौके पर राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल, सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, सांसद रविंद कुशवाहा, विधायक संजय यादव, विधायक धनन्जय कन्नौजिया, जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू आदि थे। हिन्दुस्थान समाचार/पंकज-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in