मुख्यमंत्री योगी ने आकाशीय बिजली से हुई जनहानि पर जताया शोक
मुख्यमंत्री योगी ने आकाशीय बिजली से हुई जनहानि पर जताया शोक

मुख्यमंत्री योगी ने आकाशीय बिजली से हुई जनहानि पर जताया शोक

-दिवंगतों के परिजनों को 04-04 लाख की राहत राशि तत्काल वितरित करने के निर्देश लखनऊ, 01 जुलाई (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद प्रयागराज, अयोध्या, मऊ, बलिया तथा बस्ती में आकाशीय बिजली से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों के परिजनों को 04-04 लाख रुपए की राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश सम्बन्धित जिलाधिकारी को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों को पूरी तत्परता से प्रभावितों को राहत एवं मदद पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, जनपद बस्ती में आकाशीय बिजली से घायल व्यक्ति के समुचित इलाज के भी निर्देश दिए हैं। राहत आयुक्त, उत्तर प्रदेश द्वारा उपलब्ध कराए गए विवरण के अनुसार आज आकाशीय बिजली से जनपद प्रयागराज, अयोध्या, मऊ, बलिया तथा बस्ती में 01-01 जनहानि की सूचना प्राप्त हुई है। जनपद बस्ती में आकाशीय बिजली से एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना भी प्राप्त हुई है। हिन्दुस्थान समाचार/संजय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in