शिवराज का कमलनाथ से सवाल- दो लाख से अधिक के कर्जदारों का कर्ज क्यों माफ नहीं किया?
शिवराज का कमलनाथ से सवाल- दो लाख से अधिक के कर्जदारों का कर्ज क्यों माफ नहीं किया?

शिवराज का कमलनाथ से सवाल- दो लाख से अधिक के कर्जदारों का कर्ज क्यों माफ नहीं किया?

भोपाल, 09 जुलाई (हि.स.)। कांग्रेस ने प्रदेश में सरकार बनाने के लिए झूठे वादे किए। चुनाव से पहले कांग्रेस ने कहा था कि सभी किसानों का, सभी बैंकों का हर तरह का कर्ज माफ किया जाएगा। लेकिन जब सरकार बन गई तो पलट गए। कर्जमाफी से बचने के लिए गलियां निकालने लगे। मैं कमलनाथ और राहुल गांधी से यह पूछना चाहता हूं कि जब उन्होंने वचन पत्र में वादा किया था तो फिर सभी किसानों का दो लाख तक का कर्ज क्यों नहीं माफ किया? उन किसानों को क्यों कर्जमाफी से बाहर कर दिया जिन पर दो लाख रुपये से अधिक का कर्ज था। यह बात मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने गुरुवार को दिमनी विधानसभा की वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कही। रैली को केंद्रीय मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर एवं प्रदेश सरकार के मंत्री गिर्राज दंडोतिया ने भी संबोधित किया। पहले वचन दिया फिर पलट गई कांग्रेस मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में जब कर्ज माफी का वादा किया था तो उसमें कोई शर्त नहीं थी। लेकिन सरकार बनने के बाद कमलनाथ पलट गए। कमलनाथ कहने लगे सिर्फ अल्पकालीन, सहकारी लोन ही माफ होगा। कांग्रेस के लोग कहते कुछ और करते कुछ हैं। प्रदेश के 8 लाख किसान राहुल गांधी और कमलनाथ से यह जवाब मांगते हैं कि उन्होंने जैसा वचनपत्र में कहा था उस तरह से कर्ज माफी क्यों नहीं की। कमलनाथ सरकार के इस झूठ ने प्रदेश के किसानों को डिफाल्टर बना दिया। अब उन्हें अपने कर्ज पर 14 फीसदी ब्याज देना पड़ रहा है और उनके सिर पर ब्याज की यह गठरी रखने का पाप कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने किया है। लेकिन मैं प्रदेश के किसानों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि उनके सिर पर जो गठरी कांग्रेस सरकार ने रखी थी, उससे भाजपा की सरकार मुक्ति दिलाएगी। कमलनाथ सरकार ने कर्ज माफी के नाम पर सिर्फ 6000 करोड़ रुपए दिए, इसमें से भी 2000 करोड़ से अधिक की राशि सहकारी बैंकों के सिर मढ़ दी। इससे ज्यादा रकम तो हमारी सरकार फसलों के मुआवजे के रूप में किसानों को दे देती थी। कांग्रेस ने हर वर्ग को छला उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने समाज के हर वर्ग को छला। किसान छले गए नौजवान छले गए। कांग्रेस ने नौजवानों से 4000 रुपये बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था, लेकिन एक फूटी कौड़ी भी नहीं दी। रोजगार के नाम पर मवेशी चराने की ट्रेनिंग देने लगे। कन्यादान योजना की राशि बढ़ाकर 51000 कर दी, लेकिन इस राशि का इंतजार करते करते उन भांजियों के बच्चे भी हो गए, राशि अभी तक नहीं मिली। इन्होंने जनहित की सारी योजनाएं बंद कर दी। संबल योजना के पैसे खा गए। लैपटॉप, स्मार्टफोन, साइकिल और स्कॉलरशिप के पैसे भी खा गए। यहां तक कि गरीबों को अंतिम संस्कार के लिए दिए जाने वाले 5000 रुपये भी खा गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार फसल बीमा के 3000 करोड़ भी खा गई। हमारी सरकार आने के बाद 2990 करोड़ रुपये किसानों के खाते में जमा किए गए। कांग्रेस की सरकार ने वल्लभभवन को दलालों का अड्डा बना दिया। सिंधिया जी और उनके साथियों ने जब इस अंधेरगर्दी का विरोध किया और सरकार से वादे पूरे करने की बात कही तो मुख्यमंत्री कमलनाथ नाराज हो गए। उन्होंने सिंधिया जी को सडक़ पर उतरने की चुनौती दे डाली। सिंधिया जी खुद तो सडक़ पर नहीं आए लेकिन सरकार सडक़ पर आ गई। प्रोग्रेस का हाईवे साबित होगा चंबल एक्सप्रेस वे सीएम शिवराज ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने जिस चंबल एक्सप्रेस वे को ठंडे बस्ते में डाल दिया था हमारी सरकार ने दोबारा उसका काम तेजी से शुरू किया है। यह एक्सप्रेस वे सिर्फ एक हाईवे नहीं होगा बल्कि यह पूरे चंबल क्षेत्र के लिए प्रोग्रेस वे साबित होगा। एक्सप्रेस वे के किनारे उद्योग लगेंगे, टाउनशिप विकसित होंगी और हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा।चंबल वीरों और तपस्वियों की भूमि है। यहां की माटी लोगों में जोश और उत्साह का संचार करती है। चंबल एक्सप्रेस वे के बन जाने पर इस क्षेत्र की तकदीर और तस्वीर दोनों बदल जाएंगी। देश और प्रदेश के विकास के लिए भाजपा जरूरी उन्होंने कहा कि एक कार्यकर्ता होने के नाते मुझे भाजपा और हमारे नेता नरेंद्र मोदी जी पर गर्व है। मोदी जी के नेतृत्व में एक गौरवशाली, वैभवशाली और शक्तिशाली भारत का निर्माण हो रहा है।चीन ने गलती की थी और नतीजा सबके सामने है। हमारे सैनिकों ने चीनी सैनिकों की गर्दन तोड़ कर उन्हें वापस कर दिया। भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए भाजपा जरूरी है। देश और मध्यप्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भाजपा जरूरी है। इसलिए ध्यान रखें इस बार चूक ना हो जाए। सभी कार्यकर्ता अपने दिलों की दरारें दूर करें और मिलजुल कर भाजपा को जिताने का संकल्प लें, ताकि मध्यप्रदेश और दिमनी में विकास का इतिहास रचा जा सके। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर/केशव-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in