outrage-in-the-party-after-the-assassination-of-congress-leader-kamal-nath-raised-questions-on-law-and-order
outrage-in-the-party-after-the-assassination-of-congress-leader-kamal-nath-raised-questions-on-law-and-order

कांग्रेस नेता की हत्या के बाद पार्टी में आक्रोश, कमलनाथ ने कानून व्यवस्था पर उठाया सवाल

भोपाल, 17 मार्च (हि.स.)। छतरपुर जिले के घुवारा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इंद्र प्रताप सिंह परमार की गोली मारकर हत्या के बाद कांग्रेस में आक्रोश है। कांग्रेस प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रही है। वहीं प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने भी मुख्यमंत्री शिवराज पर निशाना साधा है। कमलनाथ ने ट्वीट कर घटना पर दुख जताते हुए प्रदेश की कानून व्यवस्था पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा ‘छतरपुर जिले के घुवारा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इंद्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या किये जाने की दुखद ख़बर प्राप्त हुई। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ। मैं सरकार से माँग करता हूँ कि तत्काल आरोपियों का पता लगाकर उनकी गिरफ़्तारी हो, उन पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही हो। प्रदेश में क़ानून व्यवस्था की स्थिति बेहद चिंताजनक है, आज प्रदेश में कोई भी सुरक्षित नहीं है, प्रदेश में हत्याएँ, अपहरण, दुष्कर्म, लूट जैसी घटनाएँ रोज घटित हो रही है? जिम्मेदार प.बंगाल, असम में चुनाव प्रचार में जाकर प्रदेश में सुशासन की बड़ी- बड़ी डिंगे हाँक रहे है। बता दें कि छतरपुर जिले के घुवारा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इंद्र प्रताप सिंह परमार की बड़ामलहरा में मंगलवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अज्ञात आरोपित वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। गोली लगने के बाद इन्द्र प्रताप सिंह परमार को आनन-फानन में स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in