khargone-leopard-attacked-sut-mill-employees-two-injured
khargone-leopard-attacked-sut-mill-employees-two-injured

खरगौन: तेंदुए ने सुत मिल के कर्मचारियों पर किया हमला, दो घायल

खरगौन 28 जनवरी (हि.स.)। जिले के सनवद नगर में इंदौर रोड़ पर अवंतिका सुत मिल के कर्मचारियों पर गुरुवार तडक़े अचानक एक तेंदुए ने हमला कर दिया, जिससे दो कर्मचारी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं, मौके पर मौजूद लोगों का शोर सुनकर तेंदुआ जंगल में भाग गया। सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और तेंदुए को पकडऩे के लिए रेस्क्यू शुरू किया। जानकारी के मुताबिक, अवंतिका सुत मिल के कर्मचारी सुबह ड्यूटी पर आए थे। इसी दौरान दस फीट ऊंची दीवार फांदकर एक तेंदुआ मिल के अंदर मशीनों के बीच पहुंच गया और कर्मचारियों पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से कर्मचारी घबरा गए और शोर मचाया, जिससे तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया। सूचना मिलने पर सनावद-बड़वाह की पुलिस, वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू शुरू किया। तेंदुए को पकडऩे के लिए इंदौर से विशेष टीम बुलाई गई है। सुत मिल प्रबंधक धर्मेंद्र मित्तल ने बताया कि सुबह 4 बजे सूचना मिली थी कि मिल के अंदर एक तेंदुआ दाखिल हो गया है। यह परिसर की पिछले हिस्से वाली वॉल को फांदकर अंदर दाखिल हुआ। उसी दौरान कर्मचारी कैलाश गणपति पर उसने अचानक हमला कर दिया। उसे गले में चोट आई है। अन्य एक कर्मचारी जितेंद्र बिर्ला भगदड़ में घायल हुआ है। उन्होंने बताया कि सुबह की शिफ्ट में सुत मिल के अंदर करीब 17 कर्मचारी कार्यरत थे, जिनमें दो घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। वन विभाग का अमला तेंदुएं को पकडऩे के लिए मशक्कत में जुटा है। हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्रशेखर कर्मा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in