खरगोन के बारे में जानकारी - Khargone in Hindi

खरगोन के बारे में जानकारी - Khargone in Hindi

खरगोन मध्य प्रदेश राज्य में स्थित है। यह शहर कुंदा नदी के किनारे बसाया गया है। यहां पर कपास तथा काली मिर्च का व्यापार किया जाता है। यहां के स्थानीय निवासी आम बोल-चाल में हिन्दी भाषा का प्रयोग करते हैं। यह शहर, इंदौर (उत्तर), खाण्डवा (पूर्व), बड़वानी (पश्चिम) तथा महाराष्ट्र (दक्षिण) से घिरा हुआ है। खरगोन शहर के दर्शनीय स्थल श्री नवगृह मंदिर, चिंतामणि गणपति मंदिर, मण्डलेश्वर, सिरवेल महादेव, देजला आदि हैं।

खरगोन कैसे पहुंचें -

खरगोन जाने के लिए निकटतम एयरपोर्ट देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है, जो खरगोन से 143 किमी. की दूरी पर स्थित है। रेल मार्ग द्वारा खरगोन जाने के लिए निकटतम रेलवे स्टेशन खण्डवा जंक्शन है। यह शहर दिल्ली, जयपुर, इंदौर से सड़क मार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है।

खरगोन घूमने का समय -

खरगोन की यात्रा करने के लिए उपयुक्त समय अक्टूबर से मार्च तक का माह होता है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in