kamal-nath-thanked-the-people-and-business-organizations-of-the-state-for-supporting-the-bandh
kamal-nath-thanked-the-people-and-business-organizations-of-the-state-for-supporting-the-bandh

बंद को समर्थन देने के लिए कमलनाथ ने प्रदेश की जनता और व्यापारिक संस्थाओं का जताया आभार

भोपाल, 20 फरवरी (हि.स.)। बढ़ती महंगाई और पेट्रोल डीजल के दामों मेें वृद्धि के विरोध में आज कांगेस ने आधे दिन के प्रदेशव्यापी बंद का ऐलान किया है। जिसका मिला जुला असर देखने को मिल रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ता जबरदस्ती दुकानें बंद करवाते दिखे। वहीं कई जगहों पर पेट्रोल पंप संचालकों और दुकानदारों ने समर्थन में बंद रखा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सीएम कमलनाथ ने जनता और व्यापारिक संस्थाओं को समर्थन के लिए आभार जताया है। कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा ‘पेट्रोल-डीजल के दामों में निरंतर हो रही बेतहाशा वृद्धि व रसोई गैस के दामों में की गई मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेस द्वारा आज आधे दिन के मध्यप्रदेश बंद के आह्वान को पूर्ण सफल बनाने के लिए मै प्रदेश की जनता का आभार मानता हूँ , साथ ही उन सभी व्यापारिक संस्थानों का भी आभार मानता हूँ ,जिन्होंने जनहित के इस मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदेश बंद के आह्वान को सफल बनाया। साथ ही प्रदेश के उन लाखों कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का भी आभार मानता हूँ, जिन्होंने कांग्रेस के इस बंद के आह्वान को पूर्ण सफल बनाने में अपनी महती भूमिका निभायी। कमलनाथ ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार के ईशारे पर प्रशासन ने कई जिलों में हमारे कार्यकर्ताओं पर दमनकारी चक्र चलाया, शांतिपूर्ण ढंग से बंद की अपील कर रहे हमारे कार्यकर्ताओं की गिरफ़्तारी की लेकिन हमारे कांग्रेसजन किसी भी दमन से दबने- डरने वाले नहीं है। बंद के इस आव्हान के बाद भी हम चुप नहीं बैठेंगे, इस मूल्यवृद्धि के खिलाफ़ हमारा चरणबद्ध संघर्ष सतत जारी रहेगा, जनता के साथ हम सदैव खड़े हैं, यह लड़ाई जारी रहेगी। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in