कमलनाथ का शिवराज पर पलटवार, कहा-क्या भगवान महाकाल उनको माफ कर देंगे?
कमलनाथ का शिवराज पर पलटवार, कहा-क्या भगवान महाकाल उनको माफ कर देंगे?

कमलनाथ का शिवराज पर पलटवार, कहा-क्या भगवान महाकाल उनको माफ कर देंगे?

भोपाल, 09 जुलाई (हि.स.)। उत्तरप्रदेश के कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतारने वाले पांच लाख के इनामी कुख्यात अपराधी विकास दुबे की उज्जैन में हुई गिरफ्तारी के बाद प्रदेश में राजनीतिक घमासान मच गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जहां इस गिरफ्तारी को लेकर उज्जैन पुलिस की पीठ थपथपा रहे हैं तो वहीं कांग्रेस के नेता इस गिरफ्तारी को विकास दुबे का सरेंडर बताते हुए उसके उज्जैन पहुंचने को लेकर सवाल उठा रहे हैं और राज्य सरकार पर निशाना साध रहे हैं। इसी क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी एक ट्वीट को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर पलटवार किया है और कहा है कि क्या भगवान महाकाल उनको माफ कर देंगे? दरअसल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कुख्यात अपराधी विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद ट्वीट के माध्यम से उज्जैन पुलिस को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया कि विकास दुबे की गिरफ्तारी के लिए उज्जैन पुलिस को बधाई। 'जिनको लगता है कि महाकाल की शरण में जाने से उनके पाप धूल जाएंगे तो उन्होंने महाकाल को जाना ही नहीं’। शिवराज ने आगे लिखा कि हमारी सरकार किसी भी अपराधी को बख्शने वाली नहीं है।’ मुख्यमंत्री के इस बयान को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने पलटवार किया है। पूर्व सीएम कमलनाथ ने गुरुवार को ट्वीट के माध्यम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कहा है कि ‘जिन्होंने अपने भ्रष्टाचार व घोटालों से उज्जैन महाकाल की नगरी को भी नहीं छोड़ा, वे क्या सोचते हैं कि भगवान महाकाल उनको माफ कर देंगे। अभी उन्होंने भगवान महाकाल को जाना नहीं। उनको उनके पापों की सजा हर हाल में मिलेगी। भगवान महाकाल उनको बख्शने वाले नहीं।’ हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in