वादे निभाने की बजाय बदला लेने की राह पर चली कमलनाथ सरकारः प्रभात झा
वादे निभाने की बजाय बदला लेने की राह पर चली कमलनाथ सरकारः प्रभात झा

वादे निभाने की बजाय बदला लेने की राह पर चली कमलनाथ सरकारः प्रभात झा

भोपाल, 15 जुलाई (हि.स.)। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने कहा कि कांग्रेस ने वचन पत्र में जो बातें कहीं उसे पूरा करने के बजाए कांग्रेस की सरकार किस से कैसे बदला लिया जाए, उस दिशा में काम करती रही। लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने अत्याचार सहते हुए जनता के हक में लड़ाई लड़ी। जनता से किए वादे पूरे नहीं करने पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सरकार को सड़क पर उतरने की चेतावनी दी और जब उसे अनसुना कर दिया गया, तो उन्होंने सरकार को ही सड़क पर ला दिया। कांग्रेस सरकार अपने अंतर्विरोध और अंतर्कलह के कारण गिर गयी। झा ने कहा कि कोरोना संकट में शिवराज जी मुख्यमंत्री बने, लेकिन कम समय में शिवराज सरकार ने चौतरफा सौगातें देकर इतिहास रच दिया है। झा बुधवार को गोहद विधानसभा की वर्चुअल रैली को संबोधित कर रहे थे। मोदी जी के पीछे पूरा भारत खड़ा है वरिष्ठ नेता झा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति का ही नतीजा था कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 एवं 35 ए का उन्मूलन हुआ और सीएए लागू हुआ। मोदी सरकार ने देश में 18 हजार गांवों में बिजली पहुंचाई,9 करोड़ शौचालय बनवाए और मुद्रा योजना के माध्यम से आत्मनिर्भर और स्वावलंबी भारत के निर्माण की दिशा में कदम बढ़ाए। मोदी सरकार ने 6000 रुपये सालाना के हिसाब से किसानों के खातों में रुपये पहुंचाए। समाज के हर व्यक्ति और हर वर्ग के लिए मोदी सरकार ने काम किया है। गांधीजी, लालबहादुर शास्त्री जी और अटल जी के बाद नरेंद्र मोदी जी ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिनकी बात पूरा देश मानता है। मोदी जी के पीछे पूरा भारत खड़ा है। सरकार की मजबूती के लिए गोहद में जीत दिलाएं झा ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी जी और प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान जी जन सेवा के महायज्ञ में लगे हुए हैं। कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजना का अध्ययन करें और घर-घर दस्तक दें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की देश और प्रदेश में बड़ी ही दयनीय हालत है। कांग्रेस मंडल, जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व विहीन है। उपचुनाव में कांग्रेस को 1 - 2 सीट छोड़कर उम्मीदवार तक नहीं मिल रहे हैं। गोहद का इतिहास रहा है कि यह सीट हमेशा भारतीय जनता पार्टी की रही है। कार्यकर्ता इस चुनाव में प्राण प्रण से मेहनत करें और सरकार की मजबूती के लिए गोहद में जीत दिलाएं। भाजपा सरकार ने चंबल के बीहड़ों को विकास जोड़ा प्रभात झा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास की पक्षधर है। भाजपा की सरकारें जब-जब रहीं, तब-तब ग्वालियर और चंबल अंचल का विकास हुआ। उन्होंने चंबल एक्सप्रेस वे की जानकारी देते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी ने चंबल के विकास के लिए चंबल एक्सप्रेस वे को हरी झंडी दी है। चंबल एक्सप्रेस वे का सपना अगर साकार हो रहा है, तो यह केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और मुख्यमंत्री शिवराज जी के प्रयासों से सफल हुआ है। उन्होंने कहा कि चंबल के बीहड़ों को हरियाली और विकास से जोड़ने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है। हिन्दुस्थान समाचार/केशव दुबे-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in