kamal-nath-congratulates-mamata-benerjee-on-winning-the-election-invites-mp-to-come
kamal-nath-congratulates-mamata-benerjee-on-winning-the-election-invites-mp-to-come

कमलनाथ ने ममता बेनर्जी को चुनाव जीतने पर दी बधाई, मप्र आने का दिया न्यौता

भोपाल, 03 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने सोमवार को पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव जीतने पर ममता बेनर्जी को फोन पर बधाई दी। इस मौके पर कमलनाथ ने ममता को मप्र आने का न्यौता भी दिया। कांग्रेस मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ममता बैनर्जी को फ़ोन पर शानदार व ऐतिहासिक जीत की बधाई दी है। कमलनाथ ने उन्हें मध्यप्रदेश आने का निमंत्रण दिया, जिसे ममता जी ने स्वीकारते हुए कहा कि वो मध्यप्रदेश ज़रूर आयेंगी। ज्ञात हो कि कमलनाथ व ममता बेनर्जी ने वर्षों एक साथ काम किया है। दोनों के संबंध काफ़ी मधुर होकर, दोनों की देश के विभिन्न राजनैतिक विषयों व मुद्दों पर निरंतर चर्चा भी होती रहती है। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in