bjp-broke-tradition-never-believed-in-parliamentary-traditions-from-the-beginning-kamal-nath
bjp-broke-tradition-never-believed-in-parliamentary-traditions-from-the-beginning-kamal-nath

भाजपा ने तोड़ी परंपरा, शुरू से संसदीय परंपराओं में कभी विश्वास नहीं रहा : कमलनाथ

भोपाल, 21 फरवरी (हि.स.)। पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ ने आज भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा का शुरू से संसदीय परंपराओं में कभी विश्वास नहीं रहा है। वर्षों से विधानसभा अध्यक्ष का पद सत्ता पक्ष को व उपाध्यक्ष का पद विपक्ष को देने की चली रही परंपराओं को भाजपा ने तोड़ा है। वही हमारा शुरू से ही संसदीय परंपराओं में विश्वास रहा है। कमलनाथ ने रविवार को मीडिया को जारी अपने बयान में कहा कि हमने निर्णय लिया है कि हम विधानसभा अध्यक्ष पद की संवैधानिक गरिमा को देखते हुए व संसदीय परंपराओं में हमारे विश्वास के संकल्प के अनुरूप विधानसभा अध्यक्ष पद के निर्वाचन में कांग्रेस की ओर से पूर्ण सहयोग करते हुए निर्विरोध ढंग से विधानसभा अध्यक्ष पद का निर्वाचन करवाने में पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in