second-wave-of-kovid-19-in-giridih-44-active-cases-registered
second-wave-of-kovid-19-in-giridih-44-active-cases-registered

गिरिडीह में कोविड-19 की दूसरी लहर, 44 सक्रिय केस दर्ज

04/04/2021 गिरिडीह, 04 अप्रैल ( हि. स.)। जिले में कोरोना महामारी की दूसरी लहर अब भयावह रुप लेती जा रही हैै । शनिवार को जिले में कई नए केस सामने आएं। हालात देख अब प्रशासन और स्वास्थ विभाग काफी सक्रिय मोड में है। महामारी से ठीक होने वाले के आंकड़े कम है तो संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। शनिवार को ही शहर के एक युवक की मौत कोरोना से होने की बात कही जा रही है। 33 वर्षीय युवक शहर का रहने वाला बताया जा रहा है। लेकिन युवक की मौत रांची के मेदांता अस्पताल में होने की सूचना है। मृतक युवक के माता-पिता अब भी मेंदाता में ही भर्ती है। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार युवक के कोरोना पाॅजिटीव होने की जानकारी रांची में ही मिली थी। इसके बाद उसे सांस लेने में समस्या हुई तो मेेंदांता में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार को उसके मौत होने की सूचना है। इधर, शनिवाार की देर शाम ही जिले में कोरोना के आठ नए केस सामने आएं। जिसमें दो केस अलग-अलग प्रखंडों के है। शेष सदर प्रखंड एंव शहरी क्षेत्र के बताएं जा रहे है। आठ नए केस सामने आने के बाद जिले में अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 44 हो गयी है। हिन्दुस्थान समाचार /कमलनयन

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in