deputy-commissioner-ordered-random-investigation-of-kerosene-oil
deputy-commissioner-ordered-random-investigation-of-kerosene-oil

उपायुक्त ने दिए किरोसिन तेल के रेंडम जांच के आदेश

रांची, 17 फरवरी (हि.स.)। रांची जिला को आपूर्ति किए गए केरोसिन की गुणवत्ता की रेंडम जांच की जाएगी। इस संबंध उपायुक्त छवि रंजन ने बुधवार को निर्देश दिए है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी शब्बीर अहमद ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के क्षेत्रीय प्रबंधक को इस संबंध में पत्र लिखा है। पत्र में रांची जिला को अद्यतन आपूर्ति किए गए केरोसिन की गुणवत्ता की रेंडम जांच 24 घंटे के अंदर करते हुए अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करने को कहा गया है। केरोसिन की गुणवत्ता की रेंडम जांच के लिए सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी रविंद्र प्रसाद सिंह और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह को प्रतिनियुक्त किया गया है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड रविंद्र प्रसाद सिंह और वीरेंद्र कुमार सिंह हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड का सहयोग करेंगे। साथ ही सभी पणन पदाधिकारी ,प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को अपने अपने क्षेत्र में कम से कम 5 दुकानों में अद्यतन आपूर्ति किए गए केरोसिन की गुणवत्ता का रैंडम जांच कर प्रतिवेदन अविलंब समर्पित करने को कहा गया है। उल्लेखनीय है कि हजारीबाग जिले में आपूर्ति किए गए केरोसिन में विस्फोट की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसके बाद उपायुक्त के निर्देश पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने केरोसिन के रेंडम जांच के लिए पत्र जारी किया है। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in