उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के काफिले का वाहन दुर्घटना, एक व्यक्ति घायल
उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के काफिले का वाहन दुर्घटना, एक व्यक्ति घायल

उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के काफिले का वाहन दुर्घटना, एक व्यक्ति घायल

शोणितपुर (असम), 10 जून (हि.स.)। शोणितपुर जिला के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के काफिले का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसकी वजह से एक पुलिस कांस्टेबल घायल हो गया। पुलिस ने बुधवार को बताया कि बीती रात को एक जंगली हाथी को सड़क पार करने के लिए रास्ता देने के दौरान शोणितपुर जिला उपायुक्त व और पुलिस अधीक्षक के काफिले का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में सवार बिरेन बोरा नामक एक पुलिस जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि, इस दुर्घटना में जिला उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक बाल-बाल बच गए। घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने घायल पुलिस जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। यह काफिला भालुकपुंग से तेजपुर की ओर जा रहा था। उसी दौरान यह दुर्घटना घटी। हिन्दुस्थान समाचार/असरार/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in