कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त से की शिष्टाचार भेंट
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त से की शिष्टाचार भेंट

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त से की शिष्टाचार भेंट

खूंटी, 21 जुलाई(हि.स.)। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामकृष्णा चौधरी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को नये उपायुक्त शशि रंजन ने शिष्टाचार मुलाकात की। कांग्रेस नेताओं ने उपायुक्त को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। नेताओं ने कहा कि विकास कार्यों में कांग्रेस प्रशासन का पूरा सहयोग करेगी। उपायुक्त ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि सभी के सहयोग से खूंटी जिला विकास में राज्य में सबसे आगे होगा। प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस के मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश मिश्र ,जिला महासचिव पीटर मुंडू, श्याम किशोर भगत आदि शामिल थे। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल/ वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in