सिदो-कान्हू सहित अन्य अमर शहीदों को एबीवीपी ने दी श्रद्धांजलि
सिदो-कान्हू सहित अन्य अमर शहीदों को एबीवीपी ने दी श्रद्धांजलि

सिदो-कान्हू सहित अन्य अमर शहीदों को एबीवीपी ने दी श्रद्धांजलि

रांची, 30 जून (हि.स.) । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी )रांची महानगर ने मंगलवार को हुल दिवस के अवसर पर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह के प्रतीक झारखण्ड के अमर शहीदों सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो सहित समस्त वीर-वीरांगनाओं को याद करते हुए माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर रांची महानगर एबीवीपी के मंत्री कुमार दुर्गेश ने कहा कि इस अवसर पर समस्त शहीद जनजातीय वीर महापुरुषों के सपनों का समृद्ध और सशक्त झारखण्ड बनाने का संकल्प लें। आज ही के दिन 30 जून 1855 में सिद्दू और कान्हू के द्वारा साहिबगंज जिले के भोगनाडीह से भारतीय इतिहास की पहली लड़ाई अंग्रेजो के खिलाफ आरंभ हुई थी, सिद्दू ने इस लड़ाई के पहले एक नारा दिया था। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत से लड़ते हुए 20,000 से अधिक जनजातीय समुदाय मातृभूमि की रक्षा के लिए बलिदान हुए थे। भारत के इतिहास में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ पहली लड़ाई थी, उसके बाद ही पूरे भारत में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ भारतीयों के द्वारा विद्रोह आरंभ हुआ। इस मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रदेश सोशल मीडिया प्रमुख विशाल सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रोहित दुबे, रांची जिला संगठन मंत्री प्रताप सिंह, रांची महानगर मंत्री कुमार दुर्गेश, डीएसपीएमयू अध्यक्ष प्रणव गुप्ता ,सह मंत्री अनिकेत कुमार, श्याम वर्मा, कोश प्रमुख प्रेम प्रतीक, रितेश कुमार,शुभम पुरोहित, आदित्य सिंह,आकाश कुमार, अभिषेक,अनुज वर्मा, गौरव कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता श्रद्धांजलि में उपस्थित थे। हिंदुस्थान समाचार/ विकास/ विनय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in