5 अगस्त को भारत मिलन दिवस मनाएगी शिवसेना
5 अगस्त को भारत मिलन दिवस मनाएगी शिवसेना

5 अगस्त को भारत मिलन दिवस मनाएगी शिवसेना

जम्मू 06 जुलाई (हि.स.)। शिवसेना बाला साहेब ठाकरे जम्मू.कश्मीर ईकाई 5 अगस्त को भारत मिलन दिवस के रूप में मनाएगी। पार्टी प्रदेश कार्यालय में सोमवार को आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान इसकी जानकारी दी गई। पार्टी के जम्मू.कश्मीर अध्यक्ष मनीश साहनी ने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं कि 26 अक्तूबर 1947 से जम्मू.कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है मगर अलग संविधान, कानून एवं झंडा होना हर हिन्दुस्तानी के दिल में खटकता था। केन्द्र की एनडीए सरकार जिसमें शिवसेना भी मुख्य धटक दल थी 5 अगस्त 2019 को जम्मू.कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करते हुए भारतीय संविधान, कानून और तिरंगे को पूरी तरह से यहां लागू किया गया। जिसका शिवसेना ने जोरदार स्वागत किया था। पार्टी हाईकमान ने भी जम्मू.कश्मीर की जनता को शुभकामनाओं के साथ इसे हर साल भारत विलय दिवस के रूप में मनाने एवं तिरंगा यात्रा निकालने के निर्देश दिए हैं। साहनी ने कहा कि तमाम जिला एवं तहसील में ढोल नगाड़ों के साथ भारत माता की जय धोष करते हुए तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस मौके पर महिला अध्यक्ष मिनाक्षी छिब्बर, कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी गुप्ता, महासचिव विकास बख्शीए, सचिव राज सिंह, भूरी सिंह, संजीव सूदन, गीता रानी, लबा राम उपस्थित हुए। हिन्दुस्थान समाचार/मोनिका/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in