thanks-to-the-chief-minister-for-getting-himachal-home-back-in-kovid-period
thanks-to-the-chief-minister-for-getting-himachal-home-back-in-kovid-period

कोविड काल में हिमाचलियों की घर वापसी करवाने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद

धर्मशाला, 19 मार्च (हि.स.)। कोविड-19 महामारी में लॉकडाउन के बीच 27 हजार से अधिक हिमाचलियों को उनके परिवार वालों के साथ मिलवाने के लिए धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का धन्यवाद किया है। कोरोना काल के दौरान प्रदेश सरकार ने 70 देशों से 3445 हिमाचलियों की घर वापसी करवाई, जबकि बाहरी राज्यों में फंसे 23015 हिमाचलियों को घर वापस लेकर आए। शुक्रवार को विधान सभा के बजट सत्र में धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया के सवाल के जवाब में जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि कोविड-19 महामारी के दौरान देश में लगे लोक डाउन के बीच 70 देशों और देश के विभिन्न राज्यों से हिमाचलियों की घर वापसी करवाई गई। उधर विधायक विशाल नैहरिया ने कोविड-19 महामारी के बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा किए गए इस पुनीत कार्य के लिए धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बीच जब हिमाचल के लोग विदेशों में फंसे थे, तो उनके घर वाले परेशान थे। सभी को बाहर फंसे अपने परिवार वालों की चिंता सता रही थी। इस बीच मुख्यमंत्री ने विदेशों और बाहरी राज्यों में फंसे हिमाचालियों को वापस लाने का फैसला लिया था, जिसके सफल परिणाम सामने आए। हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in