पठानिया ने मंत्री बनने के बाद सबसे पहले लिया शांता से आर्शीवाद, पालमपुर में शांता के घर पर की मुलाकात
पठानिया ने मंत्री बनने के बाद सबसे पहले लिया शांता से आर्शीवाद, पालमपुर में शांता के घर पर की मुलाकात

पठानिया ने मंत्री बनने के बाद सबसे पहले लिया शांता से आर्शीवाद, पालमपुर में शांता के घर पर की मुलाकात

धर्मशाला, 01 अगस्त (हि.स.)। वन, युवा सेवायें एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने शनिवार को कांगड़ा पंहुचते ही सबसे पहले पालमपुर में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से मिलकर उनका आर्शीवाद लिया। राकेश पठानिया ने कहा कि प्रदेश में खेल विश्वविद्यालय जिला कांगड़ा में स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा एक्सीलेंस सेंटर फॉर स्पोर्ट्स बनाना भी उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में उन्होंने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से चर्चा की है तथा उनसे आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं में बहुत प्रतिभा है और प्रदेश ऐसे खिलाड़ियों की प्रतिभा के निखार के लिये विशेष कार्यक्रम चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वनों का बहुत बड़ा क्षेत्र है, वनों के संरक्षण के अलावा वन आवरण क्षेत्र को भी बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लोग वनों को देखने आते हैं इसलिए प्रदेश में इको टूरिज्म की संभावनाओं को बढ़ाने के लिये कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पालमपुर का सौरव वन विहार लोगों की जन भावनाओं से जुड़ा है और देश के अमर शहीद सौरव कालिया की स्मृतियों से जुड़ा स्मारक है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार का इसके निर्माण में बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि इसके जीर्णोद्धार के लिये धन राशि स्वीकृत कर दी गई है और बरसात के बाद इसके निर्माण का कार्य आरम्भ कर दिया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in