chief-minister-will-come-to-dharamshala-on-tuesday-to-recieve-municipal-elections-on-the-pretext-of-kovid-meeting
chief-minister-will-come-to-dharamshala-on-tuesday-to-recieve-municipal-elections-on-the-pretext-of-kovid-meeting

कोविड बैठक के बहाने नगर निगम चुनावों की टोह लेने मंगलवार को धर्मशाला आएंगे मुख्यमंत्री

धर्मशाला, 29 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर कांगड़ा आ रहे हैं। मुख्यमंत्री सुबह करीब नौ बजे गगल एयरपोर्ट पर पंहुचेंगे जहांसे वह सीधा डा. राजेंद्र प्रसाद मैडिकल कोले टांडा में स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ कोविड को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक के बाद टांडा से मुख्यमंत्री धर्मशाला आऐंगे जहां उनका रात्रि ठहराव होगा। वहीं कोविड बैठक के बहाने मुख्यमंत्री के इस दौरे के दौरान नगर निगम धर्मशाला और पालमपुर चुनाव को लेकर भी मंथन होगा। मुख्यमंत्री पार्टी नेताओं से बैठक कर दोनों नगर निगम चुनावों को लेकर फीड बैक लेंगे वहीं पार्टी नेताओं को जीत के लिए टिप्स भी देंगे। कयास यी भी लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री इस दौरान बागी के तौर पर चुनाव मैदान में उतरे भाजपा के उम्मीदवारों को लेकर भी चर्चा करने वाले हैं। वह यह भी फीड बैक लेंगे कि नाराज होकर बागी उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरे लोग भाजपा उम्मीदवारों को कितना नुकसान पंहुचा सकते हैं। इस दौरान पार्टी नेताओं को ऐसे लोगों को अंदरखाते मनाने के लिए भी टिप्स देंगे। गौर हो कि आगामी सात अप्रैल को प्रदेश के चार नगर निगम चुनावों के बीच कांगड़ा जिला की धर्मशाला और पालमपुर नगर निगम चुनावों पर मुख्यमंत्री की भी पैनी नजर है। कांगड़ा की इन दोनों नगर निगम को फतह करने के लिए भाजपा को भी पूरा जोर लगाना पड़ रहा है। धर्मशाला में कांग्रेस की कमान पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा के हाथ है तो वहीं पालमपुर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल को चुनाव प्रबंधन की जिम्मदारी सौंपी गई है। ऐसे में इन दोनों जगह भाजपा के लिए जीत की राह आसान नही होगी। धर्मशाला में दूसरी बार चुनाव हो रहा है जबकि पालमपुर में नगर निगम का यह पहला चुनाव है। पिछला इतिहास देखें तो धर्मशाला में कांग्रेस ने 17 में से 14 वार्डों में जीत दर्ज कर कब्जा किया था वहीं पालमपुर नगर परिषद में भी कांग्रेस का सालों से वर्चस्व रहा है। ऐसे में कांग्रेस के इन दोनों किलों को भेदना भाजपा सरकार के लिए चुनौती से कम नही है। हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र /सुनील

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in