उपमुख्यमंत्री ने पूर्व राज्यपाल एम. रामा जोईस के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की

the-deputy-chief-minister-expressed-deep-condolences-on-the-demise-of-former-governor-m-rama-jois
the-deputy-chief-minister-expressed-deep-condolences-on-the-demise-of-former-governor-m-rama-jois

पटना 16 फरवरी (हि.स.)।बिहार के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने बिहार-झारखंड के पूर्व राज्यपाल एम. रामा जोईस के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की है। अपने शोक संदेश में डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि स्वर्गीय एम. रामा जोईस विख्यात न्यायविद्, कुशल प्रशासक, लेखक एवं प्रखर देशभक्त थे। उन्होंने कई पुस्तकों की रचना भी की। उनके निधन से अत्यंत मर्माहत हूं। उन्होंने कहा कि विधि, शिक्षा, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में स्वर्गीय जोईस के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उनके निधन से विधि, शिक्षा, राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।स्वर्गीय जोईस के सम्मान में बिहार सरकार ने 16 फरवरी 2021 को राजकीय शोक घोषित किया है।उप मुख्यमंत्री ने दिवंगत पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय एम. रामा जोईस की आत्मा की चिरशांति के लिए तथा उनके परिजनों को इस दु:ख की घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। हिन्दुस्थान समाचार/iabfvdo-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in