deputy-superintendent-dr-pk-mishra-died-of-kovid
deputy-superintendent-dr-pk-mishra-died-of-kovid

उपाधीक्षक डॉ पीके मिश्रा का कोविड से निधन

मधुबनी,24 जून, (हि.स.)। जिला के एक वरीय चिकित्सक का निधन गुरुवार को कोविड संक्रमण से हो गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक चिकित्सक डॉ पीके मिश्रा (52) वर्ष का निधन कोविड संक्रमण से हुआ है। पीके मिश्रा पिछले दिनों सेवा कार्यावधि में मरीजों की इलाज करते कोविड-19 संक्रमण से ग्रसित हो गए थे।जिला के झंझारपुर अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ प्रसन्न कुमार मिश्र कोविड संक्रमित होने के बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हुए।कोविड केयर सेंटर में डा मिश्र का सघन इलाज चल रहा था। गुरुवार को केरोना से जंग हार गए। डा मिश्र का निधन हो गया।उनके निधन से चिकित्सा जगत मर्माहत है। सिविल सर्जन डॉ सुनील कुमार झा ने चिकित्सक डॉ मिश्र के निधन पर संवेदना प्रकट किया है। हिन्दुस्थान समाचार/लम्बोदर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in