bjp-begins-three-day-foundation-day-in-bhojpur
bjp-begins-three-day-foundation-day-in-bhojpur

भाजपा ने भोजपुर में किया तीन दिवसीय स्थापना दिवस की शुरुआत

आरा,04 मार्च(हि.स.)।भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर पार्टी के नेताओ और कार्यकर्ताओं ने रविवार से तीन दिवसीय कार्यक्रम का आगाज कर दिया है। भोजपुर जिले में भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रेम रंजन चतुर्वेदी के नेतृत्व में आगामी 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस मनाने को ले रविवार से ही तीन दिवसीय कार्यक्रमो की शुरुआत हो गई है। आज से मंगलवार तक पूरे जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों पर पार्टी का झंडा फहराया जाने लगा है। जिले के लगभग 2,100 बूथों पर बुथ अध्यक्षो की देख रेख में कमल का फूल अपनी खुशबू फैलाएगा।बूथ अध्यक्ष अपने अपने घरों पर कमल के निशान वाले भाजपा का झंडा तो फहराएंगे ही साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों पर भी झंडा लगाएंगे। भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता मनीष प्रभात ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 6 अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस पूरे शान के साथ मनाया जाएगा। स्थापना दिवस के दिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा देश भर के भाजपा कार्यकर्ताओं से वर्चुवल रूप से जुड़ेंगे और कार्यकर्ताओं की भावना को समझेंगे।कार्यकर्ताओ से जुड़ कर सुझावों से भी रु ब रु होंगे। उन्होंने बताया कि रविवार को भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ. चतुर्वेदी की देख रेख में हसनबाजार मण्डल के बुथ संख्या सात और आठ के साथ ही पीरो मण्डल के बुथ नम्बर तीन पर भाजपा का झंडा फहराया गया।बुथ अध्यक्षो के नेतृत्व में उनके घरों पर भी झंडा फहराया गया। जिला प्रवक्ता मनीष ने बताया कि पार्टी के जिलाध्यक्ष के निर्देश पर पार्टी के जिला पदाधिकारी विभिन्न मंडलो में और बूथों पर प्रवास करेंगे और तीन दिनों तक मंडलो में पार्टी के स्थापना दिवस समारोह का आयोजन कराएंगे। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in