bhojpur-dm-took-steps-for-the-food-of-the-poor
bhojpur-dm-took-steps-for-the-food-of-the-poor

भोजपुर के डीएम ने गरीबो के भोजन के लिए उठाये कदम

आरा,5 मई(हि. स)। बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देश के तहत राज्य में लागू किए गए लॉक डाउन के कारण मजदूर ,निर्धन ,निराश्रित, निशक्त जैसे जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए भोजपुर में स्थान चिन्हित कर सामुदायिक रसोई स्थापित करने का आदेश बुधवार को जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने दिया है। जिलाधिकारी कुशवाहा ने बुधवार को एक आदेश निर्गत कर नगर निगम क्षेत्र आरा, नगर पंचायत कोइलवर, पीरों, शाहपुर, जगदीशपुर, बिहिया में सामुदायिक रसोई चलाने का निर्देश दिया है। सामुदायिक रसोई में प्रतिदिन दिन एवं रात के भोजन की व्यवस्था की जाएगी। सामुदायिक रसोई के संचालन में बिजली,पेयजल, साफ-सफाई आदि की पर्याप्त व्यवस्था के साथ ही सामाजिक और शारीरिक दूरी एवं अन्य सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखे जाने का भी निर्देश दिया गया है। संबंधित सामुदायिक रसोई का संचालन एवं संबंधित प्रतिवेदन के लिए आरा सदर,कोईलवर ,पीरों ,जगदीशपुर , शाहपुर, बिहिया के अंचलाधिकारियों को आदेश दिया गया है। भोजपुर जिले में यहां होंगे सामुदायिक रसोई बिहिया में प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय बिहिया ,आरा सदर में क्षत्रिय स्कूल आरा, गुरु नानक स्कूल मौलाबाग आरा, जगदीशपुर में स्वारथ साहू प्लस टू उच्च विद्यालय जगदीशपुर, कोइलवर में मध्य विद्यालय बालक कोइलवर , पीरों में बालक मध्य विद्यालय पीरो,एवं शाहपुर में हरि नारायण उच्च विद्यालय शाहपुर को सामुदायिक रसोई हेतु चिन्हित किया गया है। इन स्थानों पर सामुदायिक रसोई को जल्द से जल्द शुरू कराने के जिलाधिकारी ने आदेश दिया है।सभी स्थानों से सम्बंधित अंचलाधिकारी सामुदायिक रसोई को शुरू करने की दिशा में युद्ध स्तर पर जुट गए हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/चंदा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in