abvp-expressed-happiness-over-nomination-in-nehru-yuva-kendra-selection-committee
abvp-expressed-happiness-over-nomination-in-nehru-yuva-kendra-selection-committee

नेहरू युवा केंद्र चयन समिति में मनोनयन पर एबीवीपी ने जताया हर्ष

सहरसा,25 फरवरी(हि.स.)। भारत सरकार के खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्रालय की ओर से नेहरू युवा केंद्र सहरसा के चयन समिति के सदस्य के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुजीत सान्याल का मनोनयन भारत सरकार के मंत्रालय ने किया है। नेहरू युवा केंद्र भारत सरकार का एक उपक्रम है जो देश के प्रखंड स्तर तक युवाओं के विकास एवं खेलकूद से लेकर, अन्य जागरूकता अभियान एवं कार्यक्रम का आयोजन करती रहती है। पूर्व में प्रो. गौतम कुमार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सहमंत्री का दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं।साथ ही साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जिला प्रभारी की भूमिका भी बेहतरीन तरीके से निभा चुके हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता सुजीत सान्याल संगठन में विभिन्न दायित्व को निभाते हुए कोसी के पहले ऐसे छात्र नेता हैं, जिन्हें विश्व के सबसे बड़े संगठन में राष्ट्रीय स्तर पर उनके कार्य कुशलता एवं संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए काम करने का मौका दिया गया है । सुजीत सान्याल इससे पूर्व में भी वर्ष 2018 में भारत सरकार के खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्रालय के कार्यक्रम राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भाग ले चुके हैं तथा युवा सांसद के रूप में उन्होंने बिहार का प्रतिनिधित्व किया था। इनके मनोनयन पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं तमाम छात्र छात्राओं में खुशी है। परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष कामाख्या नारायण सिंह, विभाग संयोजक रोशन कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुरारी मयंक मोनू ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। हिन्दुस्थान समाचार/अजय

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in