Dr. Milan Kumar Laskar is the first Kovid-19 Vaccine in Assam
Dr. Milan Kumar Laskar is the first Kovid-19 Vaccine in Assam

डॉ मिलन कुमार लस्कर ने असम में सबसे पहले ली कोविड-19 की वैक्सिन

गुवाहाटी, 16 जनवरी (हि.स.)। देश में विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के तहत असम में गोलाघाट जिलांतर्गत बोकाखात के डॉ मिलन कुमार लस्कर ने शनिवार को टीका लेने वाले पहले व्यक्ति बन गए। असम में टीकाकरण अभियान का उद्घाटन डिब्रूगढ़ जिला शहर स्थित असम मेडिकल कॉलेज (एएमसीएच) में असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल द्वारा किया गया। असम के स्वास्थ्य मंत्री डॉ हिमंत विश्वशर्मा ने गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) में इस अभियान का उद्घाटन किया। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in