226893-people-given-kovid-vaccine-in-northeast
226893-people-given-kovid-vaccine-in-northeast

पूर्वोत्तर में 2,26,893 लोगों को दी गयी कोविड वैक्सीन

-आठों राज्यों को 56.25 करोड़ रुपये वितरित अगरतला, 13 फरवरी (हि.स.)। देश भर में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण का अभियान बड़े पैमाने पर चल रहा है। इस मामले में पूर्वोत्तर में भी कोविड टीकाकरण के लिए एक अच्छा प्रयास जारी है। 11 फरवरी तक पूर्वोत्तर के आठ राज्यों में कुल 2,26,893 लोगों को टीका लगाया गया है। इसमें स्वास्थ्य कर्मी और अन्य फ्रंटलाइन वर्कर शामिल हैं। पूर्वोत्तर में टीकाकरण की सबसे अधिक संख्या असम में दर्ज की गयी है। जबकि, सबसे कम नगालैंड में लगा है। त्रिपुरा पूर्वोत्तर में टीकाकरण के मामले में दूसरे स्थान पर है। सांसद प्रतिमा भौमिक और सांसद भगवंत कुबा ने संसद में कोविड टीकाकरण के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पूर्वोत्तर के साथ-साथ देश भर में भी कोविड टीकाकरण जारी है। आंकड़ों पर विस्तार से उन्होंने कहा कि अरुणाचल प्रदेश में 13,480, असम में 1,10,977, मणिपुर में 13,747, मेघालय में 9760, मिजोरम में 11,046, नगालैंड में 7167, सिक्किम में 7808 और त्रिपुरा में 52,906 लोगों को कोविड का टीका लगाया गया है। इस प्रकार पूर्वोत्तर में 11 फरवरी तक 2,26,893 लोगों को कोविड का टीका लगाया गया है। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर में कोविड के टीकाकरण के लिए 11 फरवरी तक 56.25 करोड़ रुपये वितरित किए गए हैं। उनके अनुसार, अरुणाचल प्रदेश में 6.29 करोड़, असम में 23.85 करोड़, मणिपुर में 7.29 करोड़, मेघालय में 4.19 करोड़, मिजोरम में 2.32 करोड़, नगालैंड में 4.80 करोड़, सिक्किम में 2.06 करोड़ और त्रिपुरा में 5.25 करोड़ रुपये कोविड के टीकाकरण के लिए वितरित किए गए हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ संदीप/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in