केजीएमयू लैब में 1,928 जांच नमूनों में से 81 कोरोना संक्रमित, लखनऊ के 20 रोगी
केजीएमयू लैब में 1,928 जांच नमूनों में से 81 कोरोना संक्रमित, लखनऊ के 20 रोगी

केजीएमयू लैब में 1,928 जांच नमूनों में से 81 कोरोना संक्रमित, लखनऊ के 20 रोगी

लखनऊ, 11 जून (हि.स.)। प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने का सिलसिला जारी है। राज्य की विभिन्न प्रयोगशालाओं में हर रोज लिये गये नमूनों में से कई में संक्रमण की पुष्टि हो रही है। राजधानी की किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में बुधवार को जांच किये गए 1,928 नमूनों में 81 की रिपोर्ट गुरुवार को पॉजिटिव आई। इनमें लखनऊ के 20, हरदोई के 16, मुरादाबाद के 12, कन्नौज के रोगी 11, बाराबंकी के 08, संभल के 07, अयोध्या-बलरामपुर में 03-03 तथा बहराइच का 01 मरीज शामिल है। रिपोर्ट के मुताबिक लखनऊ के रोगियों में 36 वर्षीय महिला, 34 वर्षीय महिला, 04 वर्षीय बालिका, 31 वर्षीय महिला, 09 वर्षीय बालक, 35 वर्षीय महिला, 24 वर्षीय युवती, 28 वर्षीय पुरुष, 28 वर्षीय पुरुष, 28 वर्षीय पुरुष, 30 वर्षीय पुरुष, 28 वर्षीय पुरुष, 27 वर्षीय पुरुष, 32 वर्षीय पुरुष, 32 वर्षीय पुरुष, 55 वर्षीय पुरुष, 36 वर्षीय पुरुष, 32 वर्षीय पुरुष, 42 वर्षीय पुरुष और 24 वर्षीय युवक है। हरदोई के मरीजों में 60 वर्षीय महिला, 40 वर्षीय महिला, 40 वर्षीय महिला, 21 वर्षीय युवती, 22 वर्षीय युवक, 14 वर्षीय बालक, 08 वर्षीय बालक, 11 वर्षीय बालक, 07 वर्षीय बालक, 18 वर्षीय युवक, 41 वर्षीय पुरुष, 03 वर्षीय बालिका, 37 वर्षीय पुरुष, 35 वर्षीय पुरुष, 30 वर्षीय पुरुष और 39 वर्षीय पुरुष है। मुरादाबाद के रोगियों में 70 वर्षीय पुरुष, 65 वर्षीय पुरुष, 44 वर्षीय पुरुष, 21 वर्षीय युवक, 31 वर्षीय पुरुष, 36 वर्षीय पुरुष, 52 वर्षीय पुरुष, 50 वर्षीय पुरुष, 65 वर्षीय महिला, 26 वर्षीय महिला, 49 वर्षीय महिला और 68 वर्षीय महिला है। कन्नौज के मरीजों में 26 वर्षीय महिला, 60 वर्षीय महिला, 05 वर्षीय बालक, 07 वर्षीय बालक, 15 वर्षीय बालक, 09 वर्षीय बालिका, 29 वर्षीय पुरुष, 35 वर्षीय पुरुष, 32 वर्षीय पुरुष, 27 वर्षीय पुरुष और 40 वर्षीय पुरुष है। बाराबंकी के रोगियों में 58 वर्षीय महिला, 45 वर्षीय महिला, 46 वर्षीय महिला, 22 वर्षीय युवती, 09 वर्षीय बालिका, 16 वर्षीय बालक, 35 वर्षीय पुरुष और 32 वर्षीय पुरुष है। संभल के मरीजों में 29 वर्षीय महिला, 11 वर्षीय बालिका, 15 वर्षीय बालक, 45 वर्षीय पुरुष, 40 वर्षीय पुरुष, 35 वर्षीय पुरुष और 40 वर्षीय पुरुष है। अयोध्या के मरीजों में 60 वर्षीय महिला, 29 वर्षीय पुरुष और 34 वर्षीय पुरुष है। वहीं बलरामपुर के मरीजों में 50 वर्षीय पुरुष, 53 वर्षीय पुरुष और 55 वर्षीय पुरुष है। जबकि बहराइच के रोगी में 80 वर्षीय पुरुष है। इस बीच आगरा से एक राहत देने वाली खबर खबर आई है। यहां 97 साल के बुजुर्ग ने कोरोना को मात दे दी। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह के मुताबिक बुजुर्ग का इलाज शहर के नयति अस्पताल में चल रहा था। गुरुवार की सुबह उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। इसके अलावा अन्य प्रयोगशालाओं की रिपोर्ट में भी कई लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। आज उन्नाव जिले में कोरोना के 13 नये मामले सामने आये हैं। हिन्दुस्थान समाचार/संजय/राजेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in