केजीएमयू लैब में 2,220 जांच नमूनों में से 71 कोरोना संक्रमित, लखनऊ के 32 रोगी
केजीएमयू लैब में 2,220 जांच नमूनों में से 71 कोरोना संक्रमित, लखनऊ के 32 रोगी

केजीएमयू लैब में 2,220 जांच नमूनों में से 71 कोरोना संक्रमित, लखनऊ के 32 रोगी

लखनऊ, 13 जून (हि.स.)। प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने का सिलसिला जारी है। राज्य की विभिन्न प्रयोगशालाओं में हर रोज लिये गये नमूनों में से कई में संक्रमण की पुष्टि हो रही है। राजधानी की किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में शुक्रवार को जांच किये गए 2,220 नमूनों में 71 की रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आई। इनमें लखनऊ के 32, कन्नौज के 14, मुरादाबाद के 07, संभल व अयोध्या के 06-06, शाहजहांपुर के 04 तथा गोरखपुर व बलिया का 01-01 मरीज शामिल है। रिपोर्ट के मुताबिक लखनऊ के मरीजों में 26 वर्षीय महिला, 30 वर्षीय महिला, 63 वर्षीय महिला, 46 वर्षीय महिला, 29 वर्षीय पुरुष, 30 वर्षीय पुरुष, 25 वर्षीय पुरुष, 28 वर्षीय पुरुष, 24 वर्षीय युवक, 23 वर्षीय युवक, 27 वर्षीय पुरुष, 30 वर्षीय पुरुष, 22 वर्षीय युवक, 24 वर्षीय युवक, 21 वर्षीय युवक, 23 वर्षीय युवती, 46 वर्षीय पुरुष, 26 वर्षीय पुरुष, 22 वर्षीय युवक, 23 वर्षीय युवक, 22 वर्षीय युवक, 19 वर्षीय युवक, 24 वर्षीय युवक, 20 वर्षीय युवक, 21 वर्षीय युवक, 24 वर्षीय युवक, 55 वर्षीय पुरुष, 30 वर्षीय पुरुष, 33 वर्षीय पुरुष, 26 वर्षीय पुरुष, 26 वर्षीय पुरुष और 23 वर्षीय युवक शामिल है। कन्नौज के मरीजों में 19 वर्षीय युवक, 19 वर्षीय युवक, 23 वर्षीय युवक, 32 वर्षीय पुरुष, 53 वर्षीय पुरुष, 45 वर्षीय पुरुष, 43 वर्षीय पुरुष, 26 वर्षीय महिला, 50 वर्षीय महिला, 85 वर्षीय महिला, 35 वर्षीय महिला, 24 वर्षीय युवती, 08 वर्षीय बालिका और 24 वर्षीय युवती है। मुरादाबाद के रोगियों में 32 वर्षीय पुरुष, 31 वर्षीय पुरुष, 50 वर्षीय पुरुष, 47 वर्षीय पुरुष, 40 वर्षीय महिला, 67 वर्षीय पुरुष और 21 वर्षीय युवती है। संभल के रोगियों में 58 वर्षीय पुरुष, 36 वर्षीय पुरुष, 30 वर्षीय पुरुष, 35 वर्षीय महिला, 20 वर्षीय युवक और 23 वर्षीय युवक है। वहीं अयोध्या के मरीजों में 29 वर्षीय महिला, 26 वर्षीय पुरुष, 24 वर्षीय युवक, 20 वर्षीय युवक, 31 वर्षीय पुरुष और 34 वर्षीय पुरुष है। शाहजहांपुर के मरीजों में 37 वर्षीय महिला, 26 वर्षीय महिला, 30 वर्षीय पुरुष और 17 वर्षीय युवक है। वहीं गोरखपुर के रोगी में 53 वर्षीय पुरुष और बलिया के रोगी 30 वर्षीय पुरुष है। इसके अलावा अन्य प्रयोगशालाओं की रिपोर्ट में भी कई लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। जालौन जिले में शनिवार को छह और मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें दो प्रवासी हैं। जनपद में इस समय 53 सक्रिय मामले हैं। अब तक चार संक्रमितों की मौत हो चुकी है। मैनपुरी जनपद के भोगांव क्षेत्र के गांव जुगिया में दो लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जनपद में वर्तमान में 65 सक्रिय मामले हैं। फर्रुखाबाद जनपद में दिल्ली से लौटे युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जनपद में 27 सक्रिय मामले हैं। वहीं ताजनगरी आगरा में भी नए मामले सामने आने का सिलसिला नहीं थमा है। यहां शुक्रवार रात 12 नए मामले सामने आये हैं। वर्तमान में सक्रिय मामलों की संख्या 113 है। शुक्रवार को कौशलपुर क्षेत्र के 54 वर्षीय संक्रमित पुरुष और शाहगंज की 64 वर्षीय महिला की मौत होने से मृतक संख्या 58 हो चुकी है। राजधानी लखनऊ के मरीजों की बात करें तो इनमें 24 मरीज सीएम हेल्पलाइन दफ्तर के बताये जा रहे हैं। वहीं एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह के मुताबिक, फूलबाग निवासी 63 वर्षीय महिला डायबिटीज व बीपी की भी समस्या से ग्रसित थीं। महिला की किडनी में भी इस वजह से दिक्कत बढ़ गई। उन्हें डायबिटिक नेफ्रोपैथी हो गई। इसके अलावा फ्रैक्चर भी था। काफी कोशिशों के बाद भी उनकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था और शुक्रवार को महिला की मौत हो गई। राजधानी में अब तक नौ मरीजों की मौत कोरोना से हो चुकी है। हिन्दुस्थान समाचार/संंजय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in