सोनिया, राहुल के इशारे पर कमलनाथ ने चीन को पहुंचाया फायदा: विष्णुदत्त शर्मा
सोनिया, राहुल के इशारे पर कमलनाथ ने चीन को पहुंचाया फायदा: विष्णुदत्त शर्मा

सोनिया, राहुल के इशारे पर कमलनाथ ने चीन को पहुंचाया फायदा: विष्णुदत्त शर्मा

भोपाल, 28 जून (हि.स.)। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने केंद्रीय वाणिज्य मंत्री रहते हुए 250 वस्तुओं पर 40 से 200 प्रतिशत तक आयात कर शुल्क कम करके चीन को लाभान्वित करने का काम किया। जिसका दुष्परिणाम यह हुआ कि देश में छोटे-छोटे काम करने वालों का रोजगार छिन गया। कमलनाथ ने चीन को फायदा पहुंचाने का यह काम कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के इशारे पर किया। आज पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने कमलनाथ का पुतला जलाकर जनता को यह बताया है कि देश का गद्दार कौन है। यह बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने रविवार को भोपाल के 7 नंबर एवं 10 नंबर स्टाप पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पुतला दहन कार्यक्रम में कही। भाजपा द्वारा रविवार को प्रदेश के सभी संगठनात्मक जिलों में मंडल स्तर पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की करतूत के विरोध में प्रदर्शन और पुतला दहन किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि कमलनाथ ने दिग्विजय सिंह के इसारे पर झूठ बोलने के अलावा कोई काम नहीं किया। कांग्रेस ने प्रदेश के किसानों, गरीबों और युवाओं से झूठ बोला और मध्यप्रदेश की 7.5 करोड़ जनता के साथ छल किया। कमलनाथ को देश और प्रदेश की जनता को यह बताना पड़ेगा कि जब उनका भांजा रातुल पुरी 787 करोड़ रूपए बैंक घोटाले के संबंध में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किया जाता है, तो इस पर आप जवाब क्यों नहीं देते? उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की जनता को पता है कि कमलनाथ ने एक उद्योगपति के रूप में किस प्रकार छल और कपट करके प्रदेश को लूटा है। उनकी सरकार ने केवल छिंदवाड़ा क्षेत्र में काम किया। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर/राजूू-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in