डिप्टी मेयर के नेतृत्व में जागो बिहार जागो संगठन की ओर से नगर निगम क्षेत्र के सभी 51 वार्डों में दिया गया धरना
डिप्टी मेयर के नेतृत्व में जागो बिहार जागो संगठन की ओर से नगर निगम क्षेत्र के सभी 51 वार्डों में दिया गया धरना

डिप्टी मेयर के नेतृत्व में जागो बिहार जागो संगठन की ओर से नगर निगम क्षेत्र के सभी 51 वार्डों में दिया गया धरना

भागलपुर, 14 जून (हि.स.)। जिले में गर्मी बढ़ने के साथ ही पेयजल की समस्या को लेकर रविवार को डिप्टी मेयर के नेतृत्व में जागो बिहार जागो संगठन की ओर से नगर निगम क्षेत्र के सभी 51 वार्डों में धरना दिया गया। जहां पार्षद समेत वार्ड के लोगों और बुद्धिजीवियों ने पेयजल समस्या के मुद्दे पर धरना प्रदर्शन में शामिल हुए। विभिन्न व्यवसायिक संगठन और सामाजिक संगठन के साथ जनप्रतिनिधियों की भी भागीदारी इसमें रही। वेराइटी चौक पर डिप्टी मेयर राजेश वर्मा खुद धरना पर बैठे हुए थे। इस मौके पर डिप्टी मेयर ने कहा कि भागलपुर जिले में पेयजल की समस्या है। गर्मी बढ़ने के साथ ही यह समस्या और भी गहरा गई है। जिले के लोग पानी के लिए त्राहिमाम कर रहे हैं। लगातार इसकी शिकायत मुझे मिल रही है। मैंने कई वार्डों में निजी स्तर से बोरिंग कराया है और कई वार्डों में बोरिंग का कार्य प्रगति पर है। लेकिन यह समस्या का हल नहीं है। पेयजल की समस्या को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को कई बार मौखिक और लिखित रूप से शिकायत की गई है। लेकिन अधिकारी इस मामले में पूरी तरह से उदासीन बने हुए हैं। अधिकारियों की कुंभकर्णी नींद को तोड़ने के लिए आज एक साथ भागलपुर के 51 वार्डों में धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उम्मीद करता हूं अब अधिकारियों की नींद खुलेगी और शहर को पेयजल की समस्या से निजात मिलेगा। हिन्दुस्थान समाचार/बिजय/चंदा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in