सोनिया गांधी के आग्रह पर कर्नाटक से राज्यसभा चुनाव लड़ेंगे देवगौड़ा
सोनिया गांधी के आग्रह पर कर्नाटक से राज्यसभा चुनाव लड़ेंगे देवगौड़ा

सोनिया गांधी के आग्रह पर कर्नाटक से राज्यसभा चुनाव लड़ेंगे देवगौड़ा

बेंगलुरु, 08 जून (हि.स.)। कर्नाटक में राज्यसभा की चार सीटों के हाेने वाले चुनाव के लिए जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) के संरक्षक एचडी देवगौड़ा भी मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। बताया जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आग्रह के बाद वह चुनाव लड़ने के लिए तैयार हुए हैं। देवेगौड़ा के पुत्र एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने सोमवार को एक ट्वीट कर कहा है कि 'पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने पार्टी विधायकों एवं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा कई अन्य राष्ट्रीय नेताओं के आग्रह पर राज्यसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है। वह मंगलवार को पर्चा दाखिल करेंगे।' कुमार स्वामी ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के लिये देवगौड़ा को "राजी" करना आसान काम नहीं था। जेडीएस अपने दम पर सीट जीतने की स्थिति में नहीं है और इसके लिए उसे कांग्रेस के समर्थन की आवश्यकता है। उल्लेखनीय है कि कर्नाटक में राज्यसभा की चार सीटों के लिए चुनाव होना है। विधानसभा और लोकसभा में सदस्यों की संख्या के हिसाब से दो सीटों पर भाजपा और एक सीट पर कांग्रेस की जीत पक्की मानी जा रही है। एक सीट के लिए जेडीएस और कांग्रेस को जीतने के लिए एक दूसरे का समर्थन की जरूरत होगी। हिन्दुस्थान समाचार / सुनील/बच्चन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in