सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, यहां निकलने जा रही इंजीनियर और असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती

सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, यहां निकलने जा रही इंजीनियर और असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती
Sarkari Naukri 2021: सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, यहां निकलने जा रही इंजीनियर और असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती

नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, झारखंड के सरकारी विभाग और कॉलेजों में जल्द वैकेंसी (Sarkari Naukri 2021) निकलने जा रही है। झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में इंजीनियरों की नियुक्ति होने वाली है। वहीं दूसरी तरफ झारखंड के वेटनरी कॉलेजों में भी असिस्टेंट प्रोफेसरों की वैकेंसी निकाली जा रही है।

139 इंजीनियरों की भर्ती

जानकारी के मुताबिक, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में कुल 139 पदों पर इंजीनियरों की नियुक्ति (Sarkari Naukri 2021) होनी है। यह नियुक्तियां कांट्रैक्ट बेस पर की जाएगी और इसके लिए जल्द ही विज्ञापन जारी होगा। साथ ही साथ इन पदों के लिए आरक्षण रोस्‍टर का मामला भी सुलझा लिया गया है। वहीं झारखंड के वेटनरी कॉलेजों में 58 रिक्त पदों पर असिस्‍टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति होनी है। इसकी प्रक्रिया भी जल्द शुरू होने की उम्‍मीद है।

बताया जा रहा है कि जल जीवन मिशन अभियान के तहत कांट्रैक्ट पर असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर की नियुक्ति होगी। इसके तहत डिस्ट्रिक्ट वाटर को-ऑर्डिनेटर के 32 पद, टेक्निकल ऑफिसर के 11 पद और ब्लॉक टेक्निकल असिस्टेंट के 96 पदों पर भर्तियां (Sarkari Naukri 2021) होंगी। इन नियुक्तियों को लेकर कार्मिक प्रशासनिक सुधार विभाग आरक्षण को लेकर अपडेटेड सर्कुलर में दिए गए निर्देशों का पालन किया जाएगा।

वेटनरी कॉलेज में 58 पदों पर वैकेंसी

वहीं, बिरसा कृषि विश्‍वविद्यालय के तहत आने वाले वेटनरी कॉलेज की मान्यता बचाने के लिए जल्द ही 58 असिस्टेंट प्रोफेसर सह जूनियर साइंटिस्‍ट की नियुक्ति (Sarkari Naukri 2021) होने जा रही है। सभी नियुक्ति 6-6 महीने के कांट्रैक्ट पर होगी। इसके लिए 26 और 27 अक्तूबर 2021 को वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।

यह इंटरव्यू वेटनरी कॉलेज के डीन कांफ्रेंस हॉल में सुबह 11 बजे से होगा। इस पद के लिए आवेदक (Sarkari Naukri 2021) का कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ पोस्ट ग्रैजएुशन और राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) पास करना जरूरी है। कुल 58 पदों में 31 पद अनारक्षित श्रेणी के होंगे। जबकि 14 पद एसटी, 4 पद एससी और 9 ओबीसी के लिए आरक्षित हैं।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in