अवधेश नारायण सिंह का  नया कार्यकाल भी पहले की भांति सफल रहेगाः उपमुख्यमंत्री
अवधेश नारायण सिंह का नया कार्यकाल भी पहले की भांति सफल रहेगाः उपमुख्यमंत्री

अवधेश नारायण सिंह का नया कार्यकाल भी पहले की भांति सफल रहेगाः उपमुख्यमंत्री

अवधेश नारायण सिंह को सभापित बनाने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दिया धन्यवाद पटना, 17 जून (हि.स.)। उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने भाजपा के वरिष्ठ सदस्य अवधेश नारायण सिंह को बिहार विधान परिषद का सभापति मनोनीत होने पर बुधवार को बधाई दी। साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद भी दिया। डिप्टी सीएम मोदी ने कहा कि दूसरी बार अवधेश नारायण सिंह को बिहार विधान परिषद का सभापति बनाया गया है। इससे पहले अगस्त 2012 से मई 2017 तक वे बिहार विधान परिषद के सभापति का दायित्व संभाल चुके हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि अनुभवी सिंह का यह नया कार्यकाल भी पहले की भांति सफल रहेगा। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/विभाकर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in