एबीवीपी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम का किया आयोजन
एबीवीपी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम का किया आयोजन

एबीवीपी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम का किया आयोजन

रांची, 21 जून (हि.स.) । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी ) ने रविवार को छठे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रांत कार्यालय में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत लद्दाख के गलवान घाटी में शहीद हुए जवानों के लिए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित कर की गयी। मौके पर एबीवीपी के (झारखंड-बिहार)के क्षेत्रीय संगठन मंत्री निखिल रंजन ने कहा कि एक दृष्टि से आज का दिन हम भारतवासियों के लिए गौरव और गर्व का दिन है। वहीं हमें लद्दाख के गलवान घाटी में शहीद हुए माँ भारती के वीर सपूतों का गम आक्रोश और संवेदना भी है। शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के प्रत्यक्ष कार्यक्रम में सहभागी होने का सुयोग, हमें भारतीय होने का गर्व है , हमने उस देश में जन्म लिया है, जिस देश ने योग रूपी विज्ञान से सदियों से लालायित सम्पूर्ण विश्व को उस ज्ञान का आत्मसात करने का अवसर प्रदान किया है। आज अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस है। आज ही के दिन 2015 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया था, योग क्षेम वहाम्यहं अर्थात अप्राप्त को प्राप्त करना और प्राप्त की रक्षा करना ही योग है, जीवन जीने की कला का नाम स्वयं को स्वयं के माध्यम से स्वयं तक पहुंचने की यात्रा का नाम है योग है। इस अवसर पर एबीवीपी झारखंड के प्रांत संगठन मंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने कहा कि स्वयं के प्रयास से पूर्णता की प्राप्ति का श्रेष्ठ मार्ग योग है। जब पाँचों ज्ञानेन्द्रियां मन के साथ स्थिर हो जाती है ,और मन निश्चल बुद्धि के साथ आ मिलता है, उस अवस्था को ‘परमगति’ कहते है। इन्द्रियों की स्थिर धारणा ही योग है। जिसकी इन्द्रियाँ स्थिर हो जाती है, अर्थात् प्रमाद हीन हो जाता है। उसमें शुभ संस्कारो की उत्पत्ति और अशुभ संस्कारो का नाश होने लगता है। यही अवस्था योग है। जहां भारत ने पूरे विश्व को योग दिया वही आज चीन ने पूरे विश्व को रोग देने का कार्य किया है। अंतर्राष्ट्रीय योगाभ्यास कार्यक्रम में प्रांत प्रमुख श्रवण कुमार , प्रांत कोश प्रमुख दीप नारायण जयसवाल , प्रांत सोशल मीडिया संयोजक विशाल सिंह, रांची जिला संगठन मंत्री प्रताप सिंह रांची महानगर मंत्री कुमार दुर्गेश, रांची विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष नीरज कुमार, डीएसपीएमयू अध्यक्ष प्रणव गुप्ता, सह मंत्री अनिकेत कुमार, सोनू कुमार, महानगर कार्यसमिति सदस्य रितेश सिंह, मनोहर कुमार आर एल एस वाई छात्र संघ सचिव रवि अग्रवाल , श्वेता सिंह, नंद राज कुमार, सुनील कुमार, बबलू कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। हिंदुस्थान समाचार/ विकास/ विनय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in