उन्नाव, उत्तर प्रदेश राज्य का एक शहर है, जो कानपुर से 18 किमी. तथा लखनऊ से 60 किमी. की दूरी पर स्थित है। तकरीबन 1200 साल पुराने इस शहर को ‘झीलों का शहर’ भी कहा जाता है। इस शहर में गंगा नदी और साई नदी बहती हैं। मान्यता है कि यहीं गंगा नदी के किनारे बैठकर महर्षि वाल्मीकी ने रामायण की रचना की थी और इसी स्थान पर लव-कुश ने राम जी की सेना को हराया था। उन्नाव में पर्यटन के लिए नवाबगंज पक्षी अभ्यारण, बदरका हरवंस, शिव जी का मंदिर, गिरजेश्वर मंदिर, परियार, दुंडिया खेर आदि स्थल हैं।
उन्नाव का निकटतम एयरपोर्ट कानपुर हवाई अड्डा है। उन्नाव जंक्शन रेलवे स्टेशन से उन्नाव शहर पहुंचा जा सकता है तथा यह शहर राष्ट्रीय राजमार्ग 25 पर स्थित है।
उन्नाव घूमने का सही समय नवंबर से फरवरी तक का होता है।