कन्याकुमारी (Kanyakumari) भारत का एक आकर्षक पर्यटन स्थल है। यहां हिन्द महासागर, बंगाल की खाड़ी और अरब महासागर का अद्भुत संगम होता है। सागर के किनारे बसा यह शहर अपने प्राकृतिक सौन्दर्य के साथ ऐतिहासिक और धार्मिक कारणों से भी पर्यटकों के बीच प्रसिद्ध है। अंग्रेज इस स्थान को "केप कोमोरिन (Cape Comorin)" के नाम से पुकारते थे। कन्याकुमारी को लोग "एलेक्जेंड्रिया ऑफ ईस्ट (Alexandria of the East) " के नाम से भी पुकारते हैं। कन्याकुमारी के कुछ मुख्य पर्यटन स्थल (Kanyakumari Tourist Places) विवेकानंद स्मारक, गांधी मैमोरियल, कन्याकुमारी समुद्र तट आदि हैं। तमिलनाडु राज्य के दक्षिण में बसे इस खूबसूरत शहर में तमिल, ईसाई और हिन्दू संस्कृतियों के कई रंग देखने को मिलते हैं।
कन्याकुमारी से अकसारा पर्यटक मोती, समुद्री शैल, हस्तनिर्मित और सजावटी वस्तुएं ले जाना नहीं भूलते। इसके अतिरिक्त यहाँ की खास रंग-बिरंगी समुद्री रेत और पारंपरिक साड़ी भी पर्यटकों को आकर्षित करती है।
समुद्र के पास होने के कारण कन्याकुमारी में दिन में गर्मी और रात में सर्दी होती है
कन्याकुमारी में भाषा की समस्या से बचने के लिए लोकल गाइड की मदद ले सकते हैं
कहीं भी जाते समय अपने सभी पहचान पत्र अपने साथ रखें
प्राचीन कथाओं के अनुसार कन्याकुमारी (Kanyakumari) का नाम आदि शक्ति के नाम पड़ा है। कहा जाता है कि आदिशक्ति कन्या (कुंवारी) रूप में भगवान शिव से विवाह करना चाहती थी। भगवान शिव भी इस विवाह के लिए राजी थे लेकिन किसी कारणवश यह विवाह ना हो सका। इससे नाराज होकर देवी कन्या ने जीवनभर कुंवारी रहने का प्रण किया। उन्ही के नाम पर इस जगह का नाम "कन्या कुमारी" रखा गया। कहा जाता है कि देवी कन्या ने जो सामान अपनी शादी के लिए इकट्ठा किया था वह यहां आज रंगीन रेत के रूप में फैल गया है।
राज्य- तमिलनाडु
स्थानीय भाषाएँ- तमिल, मलयालम, अंग्रेजी
स्थानीय परिवहन- रिक्शा, टैक्सी, ऑटो, बस
पहनावा- कन्याकुमारी में पुरुषों का पारंपरिक पहनावा (Traditional Wear of Kanyakumari) लुंगी है, जिसे वो कुरते या कमीज से साथ पहनते हैं। यहाँ महिलाएं अक्सर साड़ी और सूट पहनती हैं लेकिन त्यौहार के समय क्रीम कलर की गोल्डन बॉर्डर वाली साड़ी पहनती हैं।
खान-पान- कन्याकुमारी में दक्षिण भारतीय खाने के अलावा सीफूड (Seafood), अविअल (Avial) और मीन कोलुम्बू (Meen Kolumbu) भी काफी प्रसिद्ध हैं।
हवाई मार्ग - By Flight
हवाई जहाज से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए सबसे नजदीकी हवाई अड्डा त्रिवेंद्रम (Trivandrum Airport) है। त्रिवेंद्रम से कन्याकुमारी (Trivandrum to Kanyakumari distance) की दूरी करीब 90 किमी. है।
रेल मार्ग - By Train
देश के अन्य शहरों से रेल मार्ग द्वारा कन्याकुमारी रेलवे स्टेशन पहुँचा जा सकता है।
सड़क मार्ग - By Road
कन्याकुमारी राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 7 और 47 द्वारा देश के अन्य शहरों से जुड़ा हुआ है।
कन्याकुमारी में वर्षभर गर्मी रहती है लेकिन शाम के समय यहां मौसम बेहद सुहाना हो जाता है। अक्टूबर से मार्च के महीने कन्याकुमारी में घूमने के लिए उपयुक्त (Best Time to Visit Kanyakumari) माने जाते हैं।