जबलपुर शहर, नर्मदा नदी के किनारे बसा हुआ है जिसका उल्लेख रामायण व महाभारत में मिलता है। संगमरमर की चट्टानों से भरे इस शहर का नाम प्रारंभ समय में जबालिपुरम हुआ करता था। मध्य प्रदेश के इस शहर में पश्चिमी-मध्य रेलवे, थलसेना की छावनी आदि के मुख्यालय भी स्थित हैं। इस शहर के मुख्य पर्यटक स्थल भेड़ाघाट, धुआँधार जलप्रपात, बजाना मठ, मदन महल किला आदि हैं।
जबलपुर हवाई अड्डे द्वारा जबलपुर जाया जा सकता है। जबलपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन से भी जबलपुर भ्रमण किया जा सकता है। यदि आप चाहें तो बस से भी जबलपुर की यात्रा कर सकते हैं।
जबलपुर की यात्रा करने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर-मार्च तक का होता है।