गुवाहाटी असम राज्य की राजधानी और राज्य का सबसे बड़ा व खूबसूरत शहर है। गुवाहाटी ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे बसा है। गुवाहाटी अपनी रंगीन संस्कृति के लिए जाना जाता है। इसे विश्व का सबसे बड़ा चाय का बाजार माना जाता है। गुवाहाटी राज्य का पर्यटन विभाग आस-पास के स्थलों की यात्राएँ आयोजित करता रहता है। कई स्थानीय मेले तथा उत्सव भी यहाँ मनाए जाते हैं। सर्दियों में असम चाय उत्सव भी मनाया जाता है।
गुवाहाटी से 18 किलोमीटर दूर बोरार हवाई अड्डा, निकटतम हवाई अड्डा है, जहां के लिए देश के लगभग सभी बड़े शहरों से विमान सेवाएं उपलब्ध हैं। नॉर्थ-ईस्ट फ्रन्टियर रेलवे का मुख्यालय गुवाहाटी में है। यह शहर देश के प्रमुख शहरों द्वारा जुड़ा हुआ है। गुवाहाटी जाने के लिए सड़क मार्ग भी इस्तेमाल कर सकते हैं, यहां जाने के लिए नियमित रुप से बसों का आगमन होता रहता है।
गुवाहाटी की यात्रा करने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से अप्रैल के मध्य है।