हिंदू अपने राष्ट्र के प्रति जिम्मेवार बने : मोहन भागवत

हिंदू अपने राष्ट्र के प्रति जिम्मेवार बने : मोहन भागवत

(अपडेट )...हिंदू अपने राष्ट्र के प्रति जिम्मेवार बने : मोहन भागवत समाज के लिए सभी वर्ग एक हैं रांची,20 फरवरी (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन मधुकर भागवत ने कहा कि हिंदू अपने राष्ट्र के प्रति और जिम्मेवार बने। हिंदुत्व के भाव से राष्ट्रीय भावना को प्रबल करते हुए एक समतामूलक और शोषणरहित समाज की स्थापना ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का उद्देश्य है। संघ की नीतियां और कार्यपध्दति समाज के लिए अनुकरणीय है,लेकिन इसका ये अर्थ नहीं की संघ सभी मामलों में हस्तक्षेप करता है, ऐसे लोग कहते है, इमरान खान भी कहते हैं , लेकिन स्वयंसेवक अपने उद्देश्य के प्रति संकल्पित है। भागवत गुरुवार को राँची कॉलेज स्थित फुटबॉल मैदान में स्वयंसेवकों के एकत्रीकरण में बोल रहे थे। उन्होंने स्वयंसेवको को संबोधित करते हुए कहा कि अपने संस्कृति पर गर्व करते हुए देश को परम वैभव तक पहुंचाने के लिए कार्य करे। भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए सबलोगों को साथ लेकर चलने का कार्य संघ करता है। स्वयंसेवक समाज में एक आदर्श रूप में प्रस्तुत हो। और ये आदर्श संघ की नित्य शाखा से ही संभव है। संघ की भाषणों से ही भारत विश्व गुरु बनेगा ऐसा नहीं है, शाखा की नित्य साधना को अपने व्यवहार में उतारना होगा। राष्ट्रनिर्माण के कार्य में ना ही कोई आपको धन्यवाद देगा ना कोई आभार प्रकट करेगा। देश हमें देता है सब कुछ हम भी तो कुछ देना सीखे, इस गीत को व्यवहार में उतारिये। समाज में कोई भी आपत्ति विपत्ति आये संघ के स्वयंसेवकों को दौड़ कर आगे आना चाहिये। हमारा समाज सम्पूर्ण विश्व को कुटुंब मानता है, इस धारणा को समाज में स्थापित करना है। समाज को संगठित करने के अलावा संघ का कोई अन्य कार्य नही है। उन्होंने कहा कि शाखा में टिकट पाने की लालसा से आने वाले से दूर रहें। यहां कोई लाभ लालच सिद्ध नहीं होगा। किसी पद की चाह में संघ से जुड़ने वालों के लिए आरएसएस में कोई जगह नहीं है। संघ में कुछ लेने नहीं कुछ देने आए। समाज के लिए सभी वर्ग एक हैं। संघ प्रमुख ने पर्यावरण पर चिंता जताते हुए कहा कि मनुष्य ने अपनी खुशी के लिए पर्यावरण का बहुत बिनाश किया जिसे बचाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रकृति के साथ खिलवाड़ करने का नतीजा चीन में कोरोना वायरस के रूप में दिख रहा है। संघ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने पर हमेशा काम करता है। सरसंघचालक के उद्बोद्धन के पूर्व स्वयंसेवकों ने योग व्यायाम, दण्ड प्रहार सूर्य नमस्कार आदि का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद संजय सेठ एवं भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)के सरसंघचालक मोहन मधुकर भागवत पांच दिवसीय दौरे पर बुधवार शाम रांची पहुंचे थे। गुरुवार को संघ प्रमुख उत्तर पूर्व क्षेत्र, झारखंड एवं बिहार के संघ के अधिकारियों के साथ अलग-अलग विषयों पर बैठक करेंगे। बैठक में गौ सम्बर्धन, ग्राम विकास , कुटुम्ब प्रबोधन, धर्म जागरण समन्वय, समाजिक समरसता व सदभाव, पर्यावरण व जल संरक्षण आदि विषयों सहित देश व राज्य की वर्तमान स्थिति पर मंथन होगी। 23 फरवरी को संघ प्रमुख देवघर के लिए रवाना होंगे ।इसके बाद वह 24 फरवरी को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर के लिए रवाना होंगे। हिन्दुस्थान समाचार/विकास-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in